6 दिसंबर को पहली बार प्रदेश भर के मंदिरों में श्री हरिहर मंदिर के लिए Shiv Sena करेगी महा आरती

🤝लखनऊ में शिवसेना पदाधिकारियों की बैठक, बनी रणनीति

कलयुग में भगवान श्री कल्कि का अवतार उत्तर प्रदेश के संभल जिले में होना है और ऐसे में प्रदेश सरकार भी संभल का काया पलट कर रही है। यहां पर श्री हरिहर मंदिर भी है जो अब सिर्फ कागजों में रह गया है और इसे वास्तविक धरातल पर लाने के लिए शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) की मुरादाबाद इकाई जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा के नेतृत्व में बरसों से संघर्षरत है। इसी का परिणाम है कि पहली बार 6 दिसंबर 2025 को प्रदेश भर में शिवसेना श्री हरिहर मंदिर के लिए मंदिरों में महा आरती करेगी। प्रदेश प्रमुख अनिल सिंह ने 6 दिसंबर संभल स्थित हरियाणा मंदिर में होने वाली महाआरती की तैयारियों की समीक्षा की, मुरादाबाद के वीरेंद्र अरोड़ा को सम्मानित किया।


📜विस्तृत चर्चा के बाद रणनीति तय की गई

इस संबंध में शिवसेना प्रदेश प्रमुख अनिल सिंह के लखनऊ स्थित सरोजिनी नगर आवास पर मंगलवार सुबह पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में 6 दिसंबर को पवित्र नगरी संभल के श्री हरिहर मंदिर में होने वाली महाआरती के आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा के बाद रणनीति तय की गई।


👨‍🎓हिंदुत्व पर सक्रियता और संघर्ष पर वीरेंद्र अरोड़ा को किया सम्मानित

प्रदेश प्रमुख अनिल सिंह ने सभी जिलों के पदाधिकारियों के साथ कार्यक्रम की रणनीति साझा की। इस दौरान मुरादाबाद के शिवसेना जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा को पिछले 25 वर्षों से हिंदुत्व के मुद्दों पर सक्रियता और संघर्ष के लिए भगवद गीता भेंट कर सम्मानित किया गया। प्रदेश प्रमुख ने उनके उत्साह व कार्यशैली की सराहना करते हुए आगामी कार्यक्रम की जिम्मेदारी सौंपी।


🕺शिवसैनिक संभल पहुंचकर विशेष आयोजन में सहभागिता दर्ज कराएंगे

बैठक में यह तय किया गया कि 6 दिसंबर को प्रदेश के सभी जनपदों के शिवसैनिक अपने-अपने क्षेत्रों के प्रमुख मंदिरों में महाआरती का आयोजन करेंगे, जबकि बड़ी संख्या में शिवसैनिक संभल पहुंचकर विशेष आयोजन में सहभागिता दर्ज कराएंगे।


🏃पश्चिम उत्तर प्रदेश से महेश आहूजा तथा धर्मेंद्र टमा भी 6 दिसंबर को मुरादाबाद व संभल पहुंचेंगे

पश्चिम उत्तर प्रदेश से महेश आहूजा तथा धर्मेंद्र टमा भी 6 दिसंबर को मुरादाबाद व संभल पहुंचकर शिवसैनिकों के साथ कार्यक्रम में शामिल होंगे। पदाधिकारियों ने महानगर व प्रदेशभर के मंदिरों में एक साथ महाआरती आयोजित करने की संयुक्त रणनीति तैयार की।


🙏कार्यक्रम राष्ट्रीय नेतृत्व के दिशा-निर्देशों के अनुसार तैयार

शिवसेना नेतृत्व के अनुसार यह पूरा कार्यक्रम राष्ट्रीय नेतृत्व के दिशा-निर्देशों के अनुसार तैयार किया गया है। इस संबंध में शिवसेना के सांसद माननीय अनिल देसाई, संजय राउत, तथा अरविंद सावंत को भी अवगत करा दिया गया है।

🛕500 शिवसैनिक 6 दिसंबर को संभल पहुंचकर कार्यक्रम में शामिल होंगे

मुरादाबाद जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा ने बताया कि महानगर के प्रत्येक मंदिर में महाआरती का आयोजन किया जाएगा और लगभग 500 शिवसैनिक 6 दिसंबर को संभल पहुंचकर कार्यक्रम में शामिल होंगे।


Hello world.

This is a sample box, with some sample content in it. this is an advertisement

error: Content is protected !!