शिवसैनिकों ने मंत्री की गाड़ी रोककर विरोध दर्ज कराया

लव इंडिया, मुरादाबाद। शहर में विभिन्न विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार और आम जनता की शिकायतों पर सुनवाई न होने को लेकर शिवसेना ने विरोध तेज कर दिया है। शिवसेना जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा के नेतृत्व में दो दिन पूर्व भ्रष्टाचार के खिलाफ एक मुहिम की शुरुआत की गई थी। इसी क्रम में आज मुरादाबाद पहुंचे प्रभारी मंत्री को ज्ञापन सौंपकर समस्त मामलों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संज्ञान में लाने की मांग की गई।


प्रशासनिक अधिकारियों ने रोकने का प्रयास किया शिवसैनिकों को

शिवसेना पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि विभिन्न विभागों में आम लोगों का आर्थिक व मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है और अधिकारी उनकी समस्याओं की अनदेखी कर रहे हैं। ज्ञापन देने पहुंचे शिवसैनिकों को प्रशासनिक अधिकारियों ने पहले रोकने का प्रयास किया। इसके बाद प्रभारी मंत्री ने भी ज्ञापन लेने से इनकार कर दिया, जिससे मौके पर तनाव की स्थिति बन गई।


किसी प्रकार की ठोस कार्रवाई का आश्वासन नहीं दिया

स्थिति तब बदली जब शिवसैनिकों ने मंत्री की गाड़ी रोककर विरोध दर्ज कराया। इसके बाद प्रभारी मंत्री को मजबूरन शिवसेना का ज्ञापन लेना पड़ा। शिवसेना जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा ने आरोप लगाया कि प्रभारी मंत्री ने शिवसैनिकों की बात को गंभीरता से नहीं सुना और न ही बढ़ते भ्रष्टाचार को रोकने के लिए किसी प्रकार की ठोस कार्रवाई का आश्वासन दिया।

…तो शिवसेना इस मुद्दे को लेकर बड़ा आंदोलन छेड़ेगी


उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही भ्रष्टाचार पर अंकुश नहीं लगाया गया, तो शिवसेना इस मुद्दे को लेकर बड़ा आंदोलन छेड़ेगी। आज ज्ञापन देने वाले शिवसेना प्रतिनिधिमंडल में शिबू पांडे, आकाश सिंह, पंकज पाल, अंकुर टंडन, उमेश ठाकुर, मयंक सैनी, जीतू सिंह, बादाम सिंह, सुरेश सैनी, राहुल सिंह और तिलक राज शर्मा शामिल रहे।

Hello world.

This is a sample box, with some sample content in it. this is an advertisement

error: Content is protected !!