Shadi.com पर MBBS डॉक्टर बनकर शिक्षिका से 94 लाख की ठगी में महिला गिरफ्तार

उमेश लव लव इंडिया मुरादाबाद। Shadi.com पर MBBS डॉक्टर बनकर शिक्षिका से 94 लाख की ठगी में मणिपुर की महिला को साइबर क्राइम पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इससे महिला से लैपटाप, 8 मोबाइल, 9 एटीएम कार्ड, 2 चेक बुक, 1 पासबुक, 6 सिमकार्ड और 20 हजार 570 रुपए बरामद हुए हैं।

इसी 31 अगस्त 2025 को वादिनी द्वारा थाना साइबर क्राइम पर तहरीर दी कि धारक आरव सिंह द्वारा अमेरिका से वादिनी को पार्सल भेजना बोलकर, पार्सल के नाम पर वादिनी को अलग-अलग मो०नं० से काल कर खुद को कस्टम अधिकारी बताकर पार्सल में गोल्ड आदि कीमती सामान होने की बात बताकर मनी लॉड्रिग के मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर वादिनी से कुल 9478000/- रूपये ट्रांसफर कराकर साइबर धोखाधड़ी करने के सम्बन्ध थाना साइबर क्राइम पर मु0अ0सं0-17/2025 धारा 319 (2),317(2) बी एन एस व 66 डी आईटी एक्ट पंजीकृत किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुरादाबाद के निर्देशानुसार अपराध एवं अपराधियों व साइबर अपराध से संबंधित घटनाओ के शीघ्र अनावरण व संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु, पुलिस अधीक्षक अपराध के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी अपराध जनपद मुरादाबाद के नेतृत्व में साइबर क्राइम थाना मुरादाबाद द्वारा मुकदमा उपरोक्त की विवेचना में तकनीकी ससाधनो का प्रयोग करते हुए साक्ष्य संकलन की कार्यवाही के क्रम में निरीक्षक/विवेचक साइबर क्राइम थाना मुरादाबाद द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुये मुकदमा उपरोक्त की विवेचना में अभियुक्ता कोनसम सुनीता पुत्री कोनसम जॉन निवासी मकान नंबर 316 गली नंबर 2 ओम विहार फेज-1 उत्तम नगर दिल्ली, स्थाई पता—गांव- चापिकारोंग, पुलिस स्टेशन- चंदेल जिला- चंदेल मणिपुर, को गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्ता के कब्जे से 01 लैपटाप, 08 मोबाइल, 09 एटीएम कार्ड, 02 चेक बुक, 1 पासबुक. 06 सिमकार्ड, 20,570 रुपए बरामद किये गये। प्रकरण में अन्य विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

गिरफ्तार अभियुक्ता का नाम व पता:-

कोनसम सुनीता पुत्री कोनसम जॉन निवासी मकान नंबर 316 गली नंबर 2 ओम विहार फेज-1 उत्तम नगर दिल्ली, स्थाई पता… गाव- चापिकारोग, पुलिस स्टेशन- चंदेल जिला- चंदेल मणिपुर पजीकृत अभियोग –

  1. मु0अ0सं0-17/2025 अन्तर्गत धारा 318(4), 319(2), 317 (2) बी.एन.एस व 66 डी आईटी एक्ट

बरामदगी :-

1.01 लैपटाप,

  1. 08 मोबाइल,

3.09 एटीएम कार्ड,

4.02 चेक बुक,

5.01 पासबुक,

  1. 06 सिमकार्ड,
  2. 20,570 रुपए।

पुछताछ का विवरण :-

अभियुक्ता ने पुलिस पूछताछ पर बताया कि काम की तलाश में उसकी मुलाकात उत्तमनगर में एक लड़के से हुई थी जिसमें साइबर फ्राड के विषय में बताया तथा कम समय में ज्यादा पैसा कमाने का लालच दिया। जिस पर वह उस लडके के साथ मिलकर साइबर फ्राड का कार्य करने लगी तथा इसका मुख्य काम पूर्वोत्तर के लोगो के बैंक खातों का अरेंजमेंट करना था। जो यह लोगों को पैसों का लालच देकर या उनको सरकारी स्कीम का लालच देकर धोखे से खुलवा लिया करती थी। इसने बताया कि पैसा निकासी का काम दूसरे लोग करते थे।

आपराधिक इतिहासः-

  1. मु0अ0सं0 333/2021 धारा 420/468/471/411/170/34 भादवि थाना बुद्ध बिहार दिल्ली
  2. मु0अ0स0 126/2021 धारा 406/420/120बी/174ए/भादवि थाना चाणक्य पुरी दिल्ली
  3. मु0अ0सं0-17/2025 अन्तर्गत धारा 318(4), 319 (2), 317 (2) बी. एन. एस व 66 डी आईटी एक्ट

नोटः- अभियुक्ता के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

गिरफ्तार / बरामदगी करने वाली टीम :-

  1. निरीक्षक श्री मनोज परमार थाना साइबर क्राईम
  2. निरीक्षक देवेन्द्र कुमार शर्मा थाना साइबर क्राईम
  3. निरीक्षक अनुज मलिक थाना साइबर क्राईम
  4. उपनिरीक्षक शिवम तायल थाना साइबर क्राईम
  5. मुख्य आरक्षी मजीत सिंह थाना साइबर क्राईम
  6. हे0का0 रईस अहमद थाना मझोला (सर्विलांस)
  7. मुख्य आरक्षी धर्मेन्द्र कुमार वरूण थाना साइबर क्राईम
  8. महिला मुख्य आरक्षी नीलम शर्मा थाना साइबर क्राईम
  9. आरक्षी सूरज कुमार थाना साइबर क्राईम
  10. महिला आरक्षी सारिका त्यागी थाना साइबर क्राईम

Hello world.

This is a sample box, with some sample content in it. this is an advertisement

error: Content is protected !!