Sanyukt Vyaapaar Mandal & UP Udyog Vyaapaar Sangathan ने 550 जरूरतमंदों को ठंड से बचाया, दिए कंबल





लव इंडिया, मुरादाबाद। संयुक्त व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन द्वारा दीवान का बाजार चौराहे पर पूजा मेटल में व्यापार मंडल के पदाधिकारी और अधिकारियों द्वारा जरूरतमंद गरीब व्यक्तियों को कड़ाके की ठंड को देखते हुए मानवीय आधार पर कंबल वितरण का कार्यक्रम किया गया। इसमें लगभग 550 कंबलों का वितरण किया गया।

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक नगर कुंवर रणविजय सिंह, पुलिस अधीक्षक यातायात एवं क्राइम सुभाष चंद्र गंगवार, सीओ सिटी सुनीता दहिया, संयुक्त व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल जॉनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक कत्याल, उपाध्यक्ष विपिन गुप्ता प्रदेश संयोजक विशाल अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, अतुल सोती एडवोकेट, आशुतोष गुप्ता महासचिव, नसीमुद्दीन, नोमान मंसूरी, इंस्पेक्टर नागफनी ने मुख्य रूप से इस कार्यक्रम में भाग लिया।

http://www.induclay,comINDUSCLAY

LAUNCHING SOON!

error: Content is protected !!