horoscope: 20 जनवरी को किस- किस के भाग्य में है मान, सम्मान और धन

Horoscope: 20 जनवरी को देवों के देव महादेव का दिन और ऐसे में  किसके भाग्य में मान, सम्मान और धन… बता रहे हैं उत्तराखंड के जाने- माने ज्योतिषाचार्य पंडित संदीप आत्रेय शास्त्री जी…।

मेष राशि :- आर्थिक निवेश से संबंधित नई योजनाएं बनेंगी।समय पर काम करना सीखें,बोलें कम और काम ज्यादा करें।विरोधी आपकी योजनाओं को पूरा होने में अवरोध उत्पन्न करेंगे,सतर्क रहें।

वृषभ राशि :- आपके व्यक्तित्व को निखारने का अवसर मिलेगा,किसी महापुरुष के मार्गदर्शन से कार्य सफल होंगे।पारिवारिक कलह के कारण दुखी रहेंगे,व्यवसाय विस्तार के योग बन रहे हैं।

मिथुन राशि :- आज आपको लिए अपने काम करने के तरीकों में बदलाव लाना आवश्यक है,आमदनी के नए स्तोत्र स्थापित होंगे।साझेदारी में मतभेद संभव है,निजी संबंधों में गलतफहमियों के कारण संबंध कमजोर होंगे।

कर्क राशि :- दिन की उपयोगिता को समझें,समय पर काम को पूरा करें।नौकरी में चल रहे विवाद समाप्त होंगे,पारिवारिक वातावरण अनुकूल रहेगा।आर्थिक लाभ के योग बनेंगे।

सिंह राशि :- आगामी व्यापारिक योजनाओं को गुप्त रखें,सफलता मिलेगी।दोस्तों की आर्थिक सहायता करनी पड़ सकती है,पारिवारिक मांगलिक आयोजनों की रूपरेखा में विशेष भूमिका निभाएंगे।

कन्या राशि :- आज निजी जीवन में चल रहे परेशानियों का समाधान होगा,विवाह योग्य लोगों के लिए समय उपयुक्त है।आर्थिक मामलों में सतर्क रहें,भाइयों से संपत्ति से संबंधित विवाद रहेंगे।नौकरी मे नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं।

तुला राशि :- महत्वपूर्ण फैसले लेने होंगे,आध्यात्मिक उन्नति होगी।रूका हुआ धन मिलने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा,नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक राशि :- दिन की शुरुआत में कार्यों को पूरा होने में परेशानी होगी,आलस्य की अधिकता से महत्वपूर्ण कार्य देर से पूरे होंगे।दोस्तों के साथ यात्रा के योग बन रहे हैं,पेट से संबंधित पीड़ा संभव है।

धनु राशि :- भावुकता में आकर अपने मन की बातों को उजागर न करें वर्ना परेशानी बढ़ सकती है।पिता के साथ किसी विशेष विषय पर चर्चा होगी,बहनों के विवाह की चिंता रहेगी।

मकर राशि :- कोर्ट कचहरी के मामलों से तनाव बढ़ेगा,भाइयों से चल रहे विवाद यथावत रहेंगे।परिजनों के व्यवहार से मन दुखी रहेगा।संपत्ति की खरीद बिक्री के कार्य में लाभ होगा।

कुंभ राशि :- समय रहते अपने दायित्वों को पूरा करें।दूसरों की कही बातों पर विश्वास ना करें वर्ना निजी संबंध कमजोर होंगे।व्यापार में नुकसान के योग बन रहे हैं,सतर्कता से कार्य करें।

मीन राशि :- दूसरों की निंदा से बचें।पारिवारिक कलह के कारण परेशान रहेंगे।नौकरी में चल रहे विवाद बड़े रूप ले सकते हैं।वाहन सुख मिलने की संभावना है,न्याय पक्ष मजबूत होगा।

Hello world.

This is a sample box, with some sample content in it. this is an advertisement

error: Content is protected !!