ओरेकल आई हॉस्पिटल में शुरू हुआ अत्याधुनिक ड्राई आई क्लीनिक, अब सूखी आंखों का होगा सटीक इलाज


डिजिटल स्क्रीन से बढ़ रही ड्राई आई की समस्या को देखते हुए आधुनिक तकनीक से सुसज्जित क्लिनिक की शुरुआत, विशेषज्ञ परामर्श और व्यक्तिगत उपचार की सुविधा

लव इंडिया, मुरादाबाद। मुरादाबाद के ओरेकल आई हॉस्पिटल में गुरुवार को अत्याधुनिक ड्राई आई क्लीनिक का शुभारंभ किया गया। आधुनिक तकनीक और उन्नत उपकरणों से लैस यह क्लीनिक आंखों के सूखेपन (Dry Eye Disease) की सटीक जांच और प्रभावी उपचार के लिए समर्पित रहेगा। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि बदलती जीवनशैली और डिजिटल उपकरणों के बढ़ते उपयोग के कारण ड्राई आई की समस्या तेजी से बढ़ रही है, जिसे देखते हुए यह नई सुविधा शुरू की गई है।


क्लीनिक का उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष आकाश पाल और विश्व हिंदू परिषद के डॉ. राज कमल गुप्ता ने किया। इस अवसर पर शहर के चिकित्सक, समाजसेवी, गणमान्य नागरिक और नेत्र रोग विशेषज्ञ भी मौजूद रहे।


डॉ. गिरजेश केन ने बताया कि आज के समय में मोबाइल, कंप्यूटर, लैपटॉप और अन्य डिजिटल स्क्रीन का लंबे समय तक उपयोग करने से बच्चों, युवाओं, कामकाजी लोगों और वरिष्ठ नागरिकों में ड्राई आई की समस्या तेजी से बढ़ रही है। आंखों में सूखापन, जलन, चुभन, लालिमा, धुंधला दिखाई देना और आंखों का जल्दी थक जाना इसके प्रमुख लक्षण हैं।


क्लिनिक की प्रमुख विशेषताएं
ड्राई आई रोग की आधुनिक एवं सटीक जांच।
नवीनतम तकनीक और अत्याधुनिक उपकरणों से उपचार।
अनुभवी नेत्र विशेषज्ञों द्वारा परामर्श।
प्रत्येक मरीज के लिए व्यक्तिगत उपचार योजना।
बीमारी की शुरुआती अवस्था में पहचान और उपचार की सुविधा।


अस्पताल के डॉ. गिरजेश केन ने बताया कि यदि ड्राई आई का समय पर उपचार नहीं कराया जाए तो यह व्यक्ति की कार्यक्षमता और जीवन की गुणवत्ता को प्रभावित कर सकता है। उन्होंने आंखों में लगातार सूखापन, जलन या असुविधा महसूस होने पर विशेषज्ञ से तुरंत परामर्श लेने की सलाह दी।


ओरेकल आई हॉस्पिटल के डॉ. गिरजेश केन का कहना है कि यह नई सुविधा मुरादाबाद और आसपास के जिलों के लोगों को विश्वस्तरीय नेत्र चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

error: Content is protected !!