मुरादाबाद पहुंचे जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद, विभिन्न संगठनों ने किया भव्य स्वागत



लव इंडिया, मुरादाबाद। दिल्ली रोड स्थित रेड कारपेट होटल में जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज के मुरादाबाद आगमन पर विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों ने उनका भव्य स्वागत किया। पुष्पवर्षा, माल्यार्पण और सम्मान समारोह के बीच बड़ी संख्या में श्रद्धालु और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

जगद्गुरु शंकराचार्य ने अपने प्रवचन में भारतीय संस्कृति, गौ-संरक्षण, सनातन परंपरा और सामाजिक समरसता पर विस्तार से विचार व्यक्त किए। उन्होंने समाज से भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण और गौसेवा के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।


इस अवसर पर घोसी महासभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष फिरासत हुसैन गामा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जगद्गुरु शंकराचार्य को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में केंद्र सरकार से मीट निर्यात पर रोक लगाने, गौ-संरक्षण को बढ़ावा देने तथा गाय को राष्ट्रीय अथवा राज्य पशु माता घोषित करने की मांग उठाई गई। महासभा का कहना था कि मीट निर्यात पर नियंत्रण से दुग्ध उत्पादन बढ़ेगा और गौवंश संरक्षण को भी मजबूती मिलेगी।



कार्यक्रम में शिवसेना की ओर से भी जगद्गुरु शंकराचार्य का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। शिवसेना जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा, युवा अध्यक्ष मुदित उपाध्याय, महानगर सचिव शिब्बू पांडे, जिला सचिव राजीव राठौर, अरुण ठाकुर, आकाश, जीतू प्रजापति, तेजपाल, विशाल सैनी सहित अनेक शिवसैनिकों ने पुष्पमाला पहनाकर उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया तथा जगद्गुरु शंकराचार्य का आशीर्वाद प्राप्त किया।

error: Content is protected !!