28 जून से बदलेगा दो पैसेंजर ट्रेनों का समय, यात्रा से पहले नया टाइम-टेबल जरूर देखें

मुरादाबाद। उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल ने यात्रियों की सुविधा के लिए 28 जून 2026 से दो पैसेंजर ट्रेनों के समय में संशोधन किया है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले नया समय अपने नजदीकी रेलवे स्टेशन, RailOne ऐप अथवा रेलवे हेल्पलाइन 139 से अवश्य जांच लें।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, संशोधित समय इस प्रकार है—

54075 बरेली–दिल्ली पैसेंजर का नया समय

28 जून 2026 से गाड़ी संख्या 54075 बरेली–दिल्ली पैसेंजर बरेली से शाम 5:35 बजे प्रस्थान करेगी।

संशोधित समय के अनुसार ट्रेन रामगंगा ब्रिज 5:49–5:50 बजे, बशारतगंज 5:58–6:00 बजे, निसोई 6:07–6:08 बजे, आंवला 6:17–6:22 बजे, रेवती बहोड़ा खेड़ा 6:29–6:30 बजे, करेंगी 6:38–6:40 बजे, दबतरा 6:48–6:50 बजे, पुरवाखेड़ा 6:58–7:00 बजे, आसफपुर 7:08–7:10 बजे, सिसरका 7:18–7:20 बजे तथा चंदौसी 7:55–8:05 बजे पहुंचेगी। इसके आगे के सभी स्टेशनों का समय पूर्ववत रहेगा।

54351 अलीगढ़ जंक्शन–बरेली पैसेंजर का नया समय

गाड़ी संख्या 54351 अलीगढ़ जंक्शन–बरेली पैसेंजर का भी समय बदला गया है। संशोधित समय के अनुसार ट्रेन रामगंगा ब्रिज पर शाम 4:45 से 4:47 बजे पहुंचेगी तथा बरेली स्टेशन पर शाम 6:15 बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन के अन्य स्टेशनों के समय में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि किसी भी असुविधा से बचने के लिए यात्रा से पहले संशोधित समय की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

error: Content is protected !!