National Herald scam को लेकर Congress के खिलाफ प्रदर्शन किया BJYM ने

लव इंडिया, मुरादाबाद। नेशनल हेराल्ड घोटाले को लेकर भाजयुमो का कांग्रेस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। राहुल गांधी व सोनिया गांधी का पुतला दहन किया। भारतीय जनता युवा मोर्चा मुरादाबाद महानगर द्वारा जन-जागरूकता से प्रेरित विरोध प्रदर्शन कर प्रकाश नगर चौराहे, लाइनपार पर किया गया। इस विरोध प्रदर्शन का उद्देश्य नेशनल हेराल्ड घोटाले में संलिप्त कांग्रेस के शीर्ष नेताओं राहुल गांधी एवं सोनिया गांधी की भ्रष्ट नीतियों का विरोध करना और जनता को सच्चाई से अवगत कराना है।


कार्यक्रम के अंतर्गत राहुल गांधी एवं सोनिया गांधी का पुतला दहन कर भाजयुमो कार्यकर्ता कांग्रेस के भ्रष्टाचार के विरुद्ध अपना आक्रोश व्यक्त किया। यह विरोध प्रदर्शन न केवल एक राजनीतिक संदेश है, बल्कि यह युवाओं की आवाज़ है, जो राष्ट्र की संपत्ति के दुरुपयोग और भ्रष्टाचार के खिलाफ एकजुट हो रही है।


भाजयुमो मुरादाबाद महानगर के पदाधिकारियों ने यह स्पष्ट किया है कि कांग्रेस पार्टी ने ‘नेशनल हेराल्ड’ अखबार की आड़ में जो वित्तीय अनियमितताएं की हैं, वह देश की जनता के साथ विश्वासघात है। इस प्रकार की धोखाधड़ी और भ्रष्‍टाचार को देश की जनता कभी सहन नहीं करेगी।
भाजयुमो के कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भ्रष्टाचार-मुक्त भारत के संकल्प को लेकर संघर्ष कर रहे हैं और कांग्रेस जैसी पार्टियों की देशविरोधी व भ्रष्ट मानसिकता को जनता के सामने उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

पुतला दहन कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष भाजपा गिरीश भंडूला, भाजयुमो प्रभारी व महानगर उपाध्यक्ष विशाल त्यागी, महानगर उपाध्यक्ष दिनेश सिसोदिया, भाजयुमो महामंत्री अभिषेक राठौर व अमित गुड्डू सैनी, कार्यक्रम संयोजक व मंत्री अभिषेक ठाकुर, अर्चित गुप्ता, आशुतोष सिंह, मंडल अध्यक्ष मिथुन शर्मा, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष हितेश सैनी, पार्षद राजेश गुप्ता, पार्षद राहुल देव, पार्षद वरुण देव, पार्षद शैलेंद्र सैनी, पार्षद तुषार, उज्जवल सैनी, रोहित सैनी आदि पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं भारी संख्या में युवा शामिल रहे।

http://www.induclay,comINDUSCLAY

LAUNCHING SOON!

error: Content is protected !!