धर्म रक्षा और नवयुवकों को जोड़ने के लिए शिवसेना करेगी ‘धर्म यश सम्मान’ कार्यक्रम, 51 संस्थाएं होंगी सम्मानित
लव इंडिया, मुरादाबाद। शिवसेना जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा के जिला कार्यालय पर शनिवार को पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी ‘धर्म यश सम्मान कार्यक्रम’ की तैयारियों की समीक्षा करना तथा कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति तैयार करना रहा।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा ने कहा कि शिवसेना द्वारा धार्मिक संस्थाओं में धर्म प्रचार-प्रसार और सामाजिक सेवा में सक्रिय पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य हिंदुत्व और सनातन धर्म की रक्षा के साथ-साथ नवयुवकों को धर्म एवं संस्कृति से जोड़ना है।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को धर्म रक्षा और सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक करने का संकल्प दिलाया जाएगा। साथ ही मुरादाबाद की 51 धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं को सम्मानित किया जाएगा।

बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई और सभी कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर कमल सिंह राव, मुदित उपाध्याय, शिबू पांडे, आकाश सिंह, अरुण ठाकुर, कैलाश सिंह, मयंक सैनी, तिलक राज शर्मा, अंकित, नितिन, राजू कश्यप, श्रीमती मधुबाला, सरदार इंद्रजीत सिंह, सुरेश सैनी, विशाल सैनी, जीतू प्रजापति, बादाम सिंह, पंकज पाल, अंकुर टंडन, धर्मेंद्र जाटव सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
