ऑपरेशन ‘Cy-Vajra’ की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठगी गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार, फर्जी आधार, सिम व मोबाइल बरामद
लव इंडिया, मुरादाबाद। मुरादाबाद साइबर थाना, साइबर सेल और सर्विलांस टीम ने ऑपरेशन ‘Cy-Vajra’ के तहत दो अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी गिरोह के कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से फर्जी आधार कार्ड, मोबाइल फोन, सिम कार्ड व ई-सिम बरामद किए गए हैं। पुलिस दोनों मामलों में फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।
पुलिस के अनुसार दोनों मामलों में एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज शिकायतों की जांच के दौरान एसबीआई बैंक खातों का उपयोग साइबर ठगी में किए जाने के साक्ष्य मिले। इसके बाद साइबर थाना मुरादाबाद में संबंधित धाराओं में मुकदमे दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई।
पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि वे साइबर ठगी से प्राप्त रकम अपने बैंक खातों में मंगवाते थे और बाद में एटीएम व चेक के माध्यम से नकदी निकालकर आपस में बांट लेते थे। आरोपियों ने कम समय में अधिक मुनाफे का लालच देकर इस गिरोह से जुड़ने की बात भी स्वीकार की।
एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह के अनुसार एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज साइबर ठगी की शिकायत की जांच के दौरान एसबीआई बैंक खाते का इस्तेमाल साइबर अपराध में होने के साक्ष्य मिले। इसके आधार पर साइबर थाना मुरादाबाद में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे साइबर ठगी से पीड़ितों से अपने बैंक खाते में रकम मंगवाते थे और बाद में एटीएम व चेक के माध्यम से पैसे निकालकर आपस में बांट लेते थे। पुलिस के अनुसार आरोपियों के खाते में साइबर ठगी से करीब 1.93 लाख रुपये जमा कराए गए थे।
मामले में गिरफ्तार आरोपीवैभव रस्तोगीअधित गुप्तायोगेंद्र वर्माइस मामले में पुलिस ने एक मोबाइल (ई-सिम सहित), छह फर्जी आधार कार्ड बरामद किए हैं। आरोपी अरुण वर्मा (सीलमपुर, दिल्ली) अभी फरार है।दूसरे मामले में गिरफ्तार आरोपीशान उर्फ शानू पुत्र शाहिदमोहम्मद नईम पुत्र मोहम्मद तरसीमइनके कब्जे से फर्जी सिम कार्ड, मोबाइल फोन और फर्जी आधार कार्ड बरामद किए गए हैं। इस मामले में नदीम, सलीम और जीशान समेत अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।पुलिस के अनुसार दोनों मामलों की जांच जारी है और साइबर ठगी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।
