शिक्षक और प्रबंधक समाज के शिल्पकार, MLC चुनाव में भाजपा की जीत तय: चौधरी भूपेन्द्र सिंह




लव इंडिया सम्भल। भारतीय जनता पार्टी, जनपद-सम्भल के तत्वावधान में आगामी बरेली-मुरादाबाद खण्ड शिक्षक MLC चुनाव के दृष्टिगत आज कुरकावली स्थित ए.के. रिसोर्ट में एक विशाल ‘प्रबंधक-शिक्षक सम्मेलन’ का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेन्द्र सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी उपस्थित रहीं।


​सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि “शिक्षक और विद्यालय प्रबंधक किसी भी राष्ट्र के भविष्य के शिल्पकार होते हैं। भारतीय जनता पार्टी हमेशा से प्रबुद्ध वर्ग और राष्ट्र निर्माताओं का सम्मान करती आई है। बरेली-मुरादाबाद खण्ड शिक्षक MLC चुनाव में भाजपा प्रत्याशी हरि सिंह ढिल्लों की ऐतिहासिक जीत तय है, क्योंकि आज प्रदेश का हर शिक्षक और प्रबुद्ध नागरिक विकास और सुशासन की नीतियों के साथ खड़ा है।” उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क साधें।


​विशिष्ट अतिथि माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने अपने वक्तव्य में कहा, “मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था का कायाकल्प हुआ है। नकल विहीन परीक्षा से लेकर पारदर्शी शिक्षक भर्तियों तक, हमारी सरकार ने ऐतिहासिक कार्य किए हैं। प्रबंधकों और शिक्षकों की हर जायज समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। इस MLC चुनाव में शिक्षक समाज भाजपा को अपना पूर्ण आशीर्वाद देकर विपक्ष के बहकावे और झूठ को। करारा जवाब देगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चौधरी हरेंद्र सिंह एवं संचालन जिला महामंत्री हरिओम शर्मा ने किया।


​इस अवसर पर एम एल सी/ प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह सैनी, एम अल सी जयपाल सिंह व्यस्त, डाक्टर अनामिका यादव,भीष्म शर्मा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल परमेश्वर लाल सैनी, सुधीर मल्होत्रा , मनोज कठेरिया, हरिओम शर्मा, शिल्पी गुप्ता,योगेन्द्र त्यागी, प्रभात शर्मा, अवधेश प्रताप, खिलेंद्र सिंह, विनोद शर्मा, सौरभ गुप्ता, विपिन गुप्ता,भुवनेश राघव, अखिलेश अग्रवाल, सोनू चाहल,मंजू दिलेर, हृदेश यादव, चंद्रसेन राणा,जिले के तमाम विद्यालयों के प्रबंधक, प्रधानाचार्य और शिक्षक भारी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष, स्थानीय जनप्रतिनिधि और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!