प्रो. वसीम बरेलवी का 82 वां जन्मदिन मनाया
लव इंडिया, बरेली। मानव सेवा क्लब के संस्थापक संरक्षक और अंतरराष्ट्रीय छटा पर बरेली को पहचान दिलाने वाले मशूहर शायर प्रो. वसीम बरेलवी का 82 वां जन्मदिन मंगलवार को उनके फूटा दरवाज़ा स्थित निवास पर मनाया। क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने कहा वसीम साहब देश और दुनिया की धरोहर हैं ईश्वर इनको शतायु करे। इंद्र देव त्रिवेदी ने कहा कि वसीम बरेलवी जैसा नेक और हरदिल अज़ीज इंसान मिलना मुश्किल है उन्होंने अपने एक बहुत सुंदर गीत के माध्यम से उनको शुभकामनाएं दीं। वरिष्ठ पत्रकार निर्भय सक्सेना ने भी उनके उत्तम स्वास्थ्य और शतायु की कामना की और उन्हें अपनी कलम बरेली की _ २ पुस्तक भेंट की। इस अवसर पर प्रो. वसीम बरेलवी ने कहा कि मुझे बहुत फक्र है कि इस दुनिया में मेरे चाहने वाले मेरी बहुत फिक्र रखते हैं और मैं इस मौके पर मानव सेवा क्लब के सभी पदाधिकारियों का शुक्रगुजार हूं। उन्होंने इस मौके पर एक नज़्म भी प्रस्तुत की। पत्रकार निर्भय सक्सेना ने भी उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।