QUS Corp Limited और Flu ent Grid कंपनी मुरादाबाद के 90 मीटर रीटरों का दो माह वेतन और सिक्योरिटी रकम की लाखों की रकम लेकर भाग गई

उमेश लव, लव इंडिया, मुरादाबाद। QUS Corp Limited और Flu ent Grid कंपनी मुरादाबाद के 90 मीटर रीटरों का दो माह वेतन और सिक्योरिटी की लाखों की रकम लेकर भाग गई। इस संबंध में गुरुवार को संविदामीटर रीडर विधुत कर्मचारी मोर्चा संगठन उप्र ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए प्रार्थना-पत्र दिया।

मुरादाबाद नगर के अन्तर्गत मीटर रीडिंग हेतु बिलिंग कम्पनी क्यूस कार्प लिमिटेड (QUS Corp Limited) ( कार्यालय- 3/3/2 क्लान्दर गेट राख्जापुर रोड बैंगलोर व दूसरी कम्पनी (Flu ent Grid) (हिल नं०-1-प्लाट नं०- 2 चूसी कोडा मधुस्वाडा विशाखापट्नम (आंध प्रदेश) ने वर्ष 2018 से 2021 तक तथा क्यूस कनर्पा लिमिटेड ने वर्ष 2021 से नई 2025 तक मुरादाकद नगर में मीटर रीडिंग बिलिंग का कार्य कराकर मुरादाबाद नगर के करीब 90 गीटर रीडर का एक माह का वेतन लगभग 7500 रुपये और सिक्योरिटी धनराशि के रूप में 7500 रुपये का DD Flu ent Grid ने लिया।

इसी प्रकार क्यूस कार्य कम्पनी के द्वारा एक माह का वेतन और 15000/-रुपये का डीडी के साथ ही संविदा कर्मी मीटर रीडर से लिया गया था। इस प्रकार दोनों कम्पनियां मीटर रीडरों का एक-एक माह का वेतन और सिक्योरिटी के तौर पर जमा धनराशि के लाखों रुपये लेकर भाग गई। कर्मचारियों द्वारा कई बार शिकायत की गई परन्तु अभी तक दोनों कम्पनियों द्वारा संविदा कर्मियों ( मीटर रीडर) की सैलरी का भुगतान नहीं किया गया है और ना ही सिक्योरिटी के तौर पर लिये गये रुपयों को ही वापस किया गया है और न ही दोनों कम्पनियों के विरुद्ध कोई कार्यवाही अमल में नहीं लाई गई। इसलिए रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाए।

एसएसपी ने पूरे मामले को गंभीरता से लिया और जिलाधिकारी को अवगत कराकर कार्यवाही का आश्वासन दिया। साथ ही कहा कि अगर कंपनियां इस पर भी नहीं मानी तो रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान, उपाध्यक्ष गुलजार हैदर, उपाध्यक्ष मुकुल चौधरी, कोषाध्यक्ष राम मूर्ति दुबे, योगेश पाठक, सलाहकार नफीस अहमद, प्रचार मंत्री अस्मत खान, सुशील कुमार, अनवर उल हक, नावेद उर्फ जीशान व अन्य मीटर रीडर मौजूद रहे।

Hello world.

This is a sample box, with some sample content in it. this is an advertisement

error: Content is protected !!