लायनेस क्लब प्राचीन ने किया शिक्षकों का सम्मान

लव इंडिया, मुरादाबाद। लायनेस क्लब प्राचीन द्वारा शिक्षक दिवस एवं हिंदी दिवस पर सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। क्लब की डायरेक्टर अंजू लोचब और प्रिया पांडे, अध्यक्ष क्षमा गोयल के द्वारा शिक्षकों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।

शिक्षकों के अमूल्य योगदान के लिए उनके आधुनिक समाज के निर्माण में भूमिका पर भी चर्चा की गई। हिंदी दिवस के अवसर पर अपने विचार व्यक्त किया और राष्ट्रभाषा हिंदी के महत्व और राष्ट्र को एकता के सूत्र में बांधने वाली वाली भाषा पर एक गोष्ठी का आयोजन भी किया गया।

कार्यक्रम में प्रोफेसर मीनू मेहरोत्रा, विनोद पांडे, गोविंद राज अनीता चतुर्वेदी, शोभा गुप्ता, निधि गुप्ता आदि शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सेक्रेटरी प्रीति कश्यप, बबीता गोयल जी का विशेष सहयोग रहा।

Hello world.

This is a sample box, with some sample content in it. this is an advertisement

error: Content is protected !!