SSP से लगाई गुहार: रकम न लौटाकर जबरन बेदखली का षड्यंत्र करने वालों पर हो सख्त कार्रवाई

लव इंडिया, मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र के कबीरनगर के राहत अली ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दिए पत्र में न्याय की गुहार लगाते हुए कहा है कि बाबू अली, उसके पुत्रों एवं अन्य सहयोगियों द्वारा हमला व घोखाधड़ी और 3 सितंबर को हुई रजिस्ट्री के बाद रकम न लौटाकर जबरन बेदखली का षड्यंत्र करने के मामले में सख्त कार्रवाई की जाए।

महानगर के कटघर थाना अंतर्गत मकान संख्या क-44, मोहल्ला कबीर नगर, एमडीए कॉलोनी निवासी राहत अली पुत्र मोहम्मद उमर ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को यह पत्र दिया है और इसमें कहा गया है कि उसने 16 अप्रैल 2025 को भी एक प्रार्थना-पत्र दिया था, जिसमें स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया था कि “बाबू अली एवं उसके पुत्रों ने हमला किया, अवैध हथियारों से धमकाया और मकान से बेदखल करने की कोशिश की। उक्त प्रार्थना-पत्र में यह तथ्य भी दर्शाया था कि जिस मकान में मैं (राहत अली) रह रहा हूँ, वह वास्तव में “हिकमत अली निवासी ढकिया के नाम पर था। जिस पर बाबू अली ने 18 लाख रुपये बयाना देकर कब्जा ले रखा था।

समझौते के आधार पर यह निर्णय हुआ था कि मकान की बिक्री होने पर राहत अली को उसकी रकम 23.90 लाख रुपये लौटा दी जाएगी। किंतु बाबू अली ने हिकमत अली के साथ मिलकर इसी 3 सितंबर को उक्त मकान की रजिस्ट्री महबूब अली पुत्र इन्ने हसन निवासी लाजपत नगर, मुरादाबाद के नाम करा दी है। अब महबूब अली भी इस षड्यंत्र में शामिल है और दो टूक कह रहा है कि ‘पुलिस-प्रशासन पर दबाव डालकर और रिश्वत देकर किसी भी हाल में मकान खाली करा लूँगा। जबकि राहत अली को उसकी रकम नहीं लौटाई गई है और प्रार्थीराहत अली और उसकी पत्नी को लगातार मकान खाली करने के लिए उपरोक्त लोगों द्वारा धमकाया जा रहा है। पुलिस भी पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाकर न्याय से वंचित कर रही है।

राहत अली ने एसएसपी से बाबू अली एवं उसके पुत्र, हिकमत अली तथा महबूब अली’ के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्यवाही और 23.90 लाख रुपये दिलाने और परिवार को सुरक्षा दिए जाने की मांग की है।

Hello world.

This is a sample box, with some sample content in it. this is an advertisement

error: Content is protected !!