आयुष्मान की फिल्म में नजर आईं एंड्रिया केविचसा, नॉर्थ ईस्ट के ये कलाकार

International Uncategorized बॉलीवुड

बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना स्टारर फिल्म अनेक का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म में अभिनेता एक अंडरकवर कॉप का किरदार निभा रहे हैं। हर बार अपनी फिल्मों के जरिए सामाजिक मुद्दे उजागर करने के लिए मशहूर अभिनेता एक बार फिर एक गंभीर मुद्दे के साथ पर्दे पर लौट रहे हैं। फिल्म अनेक में एक्टर नॉर्थ ईस्ट के लोगों के साथ होने वाले भेदभाव जैसे गंभीर और संवेदनशील मुद्दे को पर्दे पर उतारने वाले हैं।
फिल्म में अभिनेता की दमदार अदाकारी के साथ ही एक और किरदार ने सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। दरअसल, नॉर्थ ईस्ट के मुद्दे को उजागर करती इस फिल्म में नॉर्थ ईस्ट की एक कलाकार भी नजर आई हैं। फिल्म में अभिनेत्री एंड्रिया केविचसा भी अहम किरदार में आई हैं। बीते कुछ समय से बॉलीवुड फिल्मों में नॉर्थ ईस्ट कलाकारों के कास्ट करने का चलन बढ़ सा गया है। इससे पहले भी कई फिल्मों में इन कलाकारों को अभिनय करते देखा गया है। आइए जानते हैं
बीते दिनों रिलीज हुई राजकुमार राव, अभिनेत्री भूमि पेडनेकर स्टारर फिल्म बधाई दो फिल्म बधाई दो में चुम दरांग भी एक अहम किरदार निभाती दिखाई दी थीं। समलैंगिकता पर आधारित इस फिल्म में चुम भूमि पेडनेकर के साथ रोमांस करती नजर आई थीं। 25 वर्षीय चुम दरांग अरुणाचल प्रदेश के छोटे से कस्बे की रहने वाली हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की थी।
मणिपुर की रहने वाली लिन लैशराम एक अंतरराष्ट्रीय मॉडल और अभिनेत्री हैं। वह सबसे पहले फिल्म ओम शांति ओम में दिखाई दीं, जहां से उन्होंने कई लोगों का ध्यान आकर्षित किया। बाद में, उन्होंने प्रियंका चोपड़ा के साथ साल 2014 की राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म मैरी कॉम में भी अहम भूमिका निभाई थी।
शिलांग में जन्मी अभिनेत्री पत्रलेखा फिल्म सिटीलाइट्स में राजकुमार राव के साथ नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके काम को समीक्षकों द्वारा सराहा गया था। फिल्म में नजर आए अभिनेता राजकुमार राव के साथ एक्ट्रेस शादी के बंधन में भी बंध चुकी हैं।
मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत करने वाली गीतांजलि थापा ने साल 2010 में फिल्म ‘टीना की छाबी’ से फीचर फिल्म में डेब्यू किया। हालांकि, यह उनकी दूसरी फिल्म आई.डी. में उनका प्रदर्शन था। एक्ट्रस ने लॉस एंजिल्स फिल्म फेस्टिवल और मैड्रिड फिल्म फेस्टिवल में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार सहित कई पुरस्कार जीते। गंगटोक, सिक्किम की रहने वाली गीतांजलि ने लायर्स डाइस में अपने प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (2013) का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी जीता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *