आगरा: शादी के अगले दिन दुल्हन ने ये क्या किया? दूल्हे से बोली- वाशरूम जाना है लेकिन फिर नहीं लौटी

India

आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र स्थित एक होटल में 24 अप्रैल को धूमधाम से शादी हुई। सात फेरों की रस्म के बाद दुल्हन विदा होकर ससुराल पहुंच गई। इसके बाद दुल्हन वहां से फरार हो गई। पीड़ित लड़का पक्ष ने इस मामले में थाना एत्मादौला में शिकायत की है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में लगी है।
बताया गया है कि शादी के जाल में फंसाने के लिए पहले नकली रिश्तेदार बन कर युवती को दिखाया और उसके बाद शादी करा दी। शादी कराने के बाद शादी के लिए लाखों रुपए ले लिए। शादी होने के दूसरे दिन दुल्हन दूल्हे को चकमा देकर बाहने से भाग गई। दुल्हन को खोजते हुए पीड़ित दूल्हे के परिजन कालिंदी विहार स्थित होटल पर आए।
पुलिस ने बताया कि अलीगढ़ के थाना टप्पल निवासी युवक की शादी का रिश्ता लेकर आगरा से तीन व्यक्ति चार दिन पहले युवक के पास पहुंचे थे। गरीब परिवार की लड़की से रिश्ते की बात की। कालिंदी घाट स्थित होटल में 24 अप्रैल को शादी करा दी।
शादी के दूसरे दिन विदा होने के बाद लड़का अपनी शादी को रजिस्टर्ड कराने के लिए अलीगढ़ कोर्ट गया, जहां पर दुल्हन ने दूल्हे से वाशरूम जाने का बाहना किया और वहां से रफूचक्कर हो गई। खोजबीन करते हुए लड़का पक्ष के लोग आगरा आए। दूल्हे के परिजनों ने बताया कि शादी के बदले में उन्होंने करीब डेढ़ लाख रुपए की नगदी भी ली है। परिजनों ने थाना एत्माद्दौला में तहरीर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *