Horoscope: 7 मई को क्या कुछ बदलेगा आपकी जिंदगी में, जानने के लिए पढ़िए अपना राशिफल

India International Uttar Pradesh Uttarakhand अपराध-अपराधी खाना-खजाना खेल-खिलाड़ी टेक-नेट तीज-त्यौहार तेरी-मेरी कहानी नारी सशक्तिकरण बॉलीवुड युवा-राजनीति लाइफस्टाइल शिक्षा-जॉब

Horoscope: 7 मई को सोमवार है और महादेव का दिन भी ऐसे में कई जातकों के स्वभाव के साथ-साथ ग्रह चक्र में भी परिवर्तन होगा क्या इसमें आप शामिल है यह जानने के लिए अपना राशिफल जरूर पढ़िए जिसे लव इंडिया के पाठकों के लिए लिख रहे हैं उत्तराखंड के जाने-माने ज्योतिषाचार्य पंडित संदीप आत्रेय शास्त्री जी..

मेष राशि :- आपको सोमवार को अपने स्वभाव में परिवर्तन लाना जरूरी होगा,व्यापार-व्यवसाय में ठीक-ठीक अवसर प्राप्त हो सकेंगे।लाभ होने की संभावना बनती है।नया प्रस्ताव मिलेगा।धार्मिक रूचि बढ़ेगी।

वृषभ राशि :- बिना विचार किए फैसले न लें।आज आजीविका के लिए यात्रा होगी।किसी भी कार्य में नशा हानिकारक होगा।अपनी कार्ययोजना और निर्णय पर अमल करना जरूरी है।दुस्साहस हानिकारक हो सकता है।

मिथुन राशि :- पिता के साथ किसी बात को लेकर गृह क्लेश संभव है।सुख-समृद्धि बढ़ेगी।सोच-समझकर निर्णय लेने पर लाभ होगा।उधार दिया पैसा मिलेगा।स्वाध्याय में रूचि बढ़ेगी।व्यापारिक प्रतिस्पर्धा में न पड़ें।

कर्क राशि :- नौकरी में तबादले के योग हैं।अधिकारी वर्ग सहयोग करेगा।परिवार,समाज में आपका महत्व बढ़ेगा।जल्दबाजी नुकसानदायक रहेगी।व्यापार में नई योजनाओं का प्रारंभ होगा।ऋण लेना पड़ सकता है।

सिंह राशि :- आकस्मिक धन लाभ होने से अर्थव्यवस्था में सुधार होगा।पारिवारिक जीवन में दुख हो सकता है।निर्णय लेने में दुविधा होगी,जिससे कार्य की गति प्रभावित होगी।आने वाले धन में विलंब होगा।

कन्या राशि :- सोमवार को दिनचर्या में बदलाव लाएं और आलस्य त्यागें।नौकरी में दिन सुधारात्मक रहेगा।क्रोध पर नियंत्रण रखें।महत्वपूर्ण लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।समाज में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी।

तुला राशि :- कार्यस्थल पर सहयोगियों से तालमेल स्थापित होगा।पारिवारिक चिंता और प्रतिस्पर्धा से चिंता बढ़ेगी।विशेष लाभ प्राप्त होगा।आत्मीयजनों के सहयोग से महत्वाकांक्षाएं फलीभूत होंगी।

वृश्चिक राशि :- अध्ययन में रूचि की कमी रहेगी।दांपत्य जीवन सुखद रहेगा और कान संबंधित रोग से मुक्त होंगे।अनुकूल परिणाम के लिए सक्रियता और निश्चिंतता आवश्यक है।उन्नतिकारक योगों के कारण मन में प्रसन्नता रहेगी।

धनु राशि :- न्याय पक्ष मजबूत होगा।स्थायी संपत्ति प्राप्ति के योग हैं।व्यापार में इच्छित सफलता प्राप्त करेंगे।लापरवाही से काम न करें।आपकी बुद्धिमानी से कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।अचानक धन मिलने के भी योग हैं।

मकर राशि :- रचनात्मक कार्यो में रूचि बढ़ेगी। रोग मुक्त होंगे, व्यापार अच्छा चलेगा। आरोग्य की ओर ध्यान देना आवश्यक है।नई योजनाएं बनेंगी और क्रियान्वित होंगी। संगीत के क्षेत्र में रूचि बढ़ेगी।

कुंभ राशि :- मन की बात कहने का मौका मिलेगा।आकस्मिक धन लाभ के योग बन रहे हैं।जीवनसाथी से संबंध प्रगाढ़ होंगे।व्यापारिक यात्रा लाभप्रद होगी।व्यय में कमी करें।दिन प्रसन्नतापूर्वक बीतेगा।

मीन राशि :- दिन की शुरुआत में स्वभाव गर्म रहेगा।पेट संबंधित रोग से पीड़ित रहेंगे।सामाजिक कार्यों में सम्मान प्राप्त होगा।स्थायी संपत्ति क्रय करने में जल्दी न करें।वाद-विवाद से मानसिक कष्ट बढ़ेगा।आर्थिक तंगी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *