Horoscope: अप्रैल फूल का भले दिन हो लेकिन सच क्या है, यह तो ग्रहों की चाल बताएगी आपके…

India International Uttar Pradesh Uttarakhand अपराध-अपराधी खाना-खजाना खेल-खिलाड़ी टेक-नेट तीज-त्यौहार तेरी-मेरी कहानी नारी सशक्तिकरण बॉलीवुड युवा-राजनीति लाइफस्टाइल वीडियो शिक्षा-जॉब

Horoscope: 1 अप्रैल 2024 को अप्रैल फूल का भले दिन हो लेकिन सच क्या है, यह तो ग्रहों की चाल बताती है तो फिर देर किस बात की, शुरू से अंत तक पढ़िए अपना राशिफल अपनी राशि के अनुसार, जिसे लिखा है उत्तराखंड के जाने-माने ज्योतिषाचार्य पंडित संदीप आत्रेय शास्त्री ने…


मेष राशि :- कारोबार में नया अनुबंध होगा,जो लाभदायक रहेगा।भूमि भवन पर निवेश संभव है।अकारण हो रहे पारिवारिक विवादों का अंत होगा।पुराने रोग से मुक्ति मिलेगी।व्यवसाय विस्तार के योग हैं।

वृषभ राशि :- माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा।बुरी संगति छोड़ दें,अन्यथा बाद में आपको बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड सकती है। आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा। खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

मिथुन राशि :- झूठ बोलने से बचे नहीं तो बड़ी मुसीबत आ सकती है।अनाज तिलहन कपास और खनिज के व्यवसाय से जुड़े लोग,लाभ अर्जित करेंगे।शेयर बाजार से जुड़े लोग सतर्कता से निवेश करें।

कर्क राशि :- दूसरों की खुशी के लिए अपने सपनों के साथ समझौता करना पड़ा।आजीविका के लिए यात्रा करनी होगी।माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा।बहनों के साथ संबंध कमजोर रहेगा।क्रोध पर नियंत्रण रखें।

सिंह राशि :- पहले सोचे समझें फिर काम करे।नौकरी में आ रही परेशानी दूर होगी।विवाह योग्य लोगों के लिए समय शुभ है।मामा के परिवार से सहयोग मिलेगा।व्यवसाय में अचानक बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है।संतान की उन्नति होगी।

कन्या राशि :- जीवन साथी का व्यवहार देखकर दुखी होंगे।व्यवसाय स्थल पर साज-सज्जा पर धन लगेगा।आलसी प्रवृत्ति के कारण बने काम बिगड़ सकते हैं।प्रेम विवाह के योग बन रहे हैं।नए लोगो से संपर्क होगा।

तुला राशि :- परिवार के खिलाफ जा सकते हैं।जल्दबाजी में कुछ फैसले लेन पड़ सकते हैं।संचित धन का उपयोग सतर्कता पूर्वक करें।नई जिम्मेदारी मिलने की संभवाना है,पैर में चोट लग सकती है।

वृश्चिक राशि :- अपने करियर के प्रति महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ेंगे।आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।परिवार के साथ लंबी यात्रा के योग हैं।अच्छे कार्य की शुरुआत बड़ों के आशीर्वाद से करेंगे।विदेश जाने की बाधा दूर हो सकती है।

धनु राशि :- सामाजिक समारोह में शामिल होंगे।आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।आप क्यों दूसरे के मामलो में पड़ते हैं,नुकसान आप का ही होगा।बिना मांगें अपनी राय न दें।पिता के साथ गंभीर विषय पर चर्चा होगी।

मकर राशि :- धार्मिक कार्यों में सहभागिता होगी।समय रहते अपने कार्यों को पूर्ण करें आप के आलसी रवैये से नुकसान हो सकता है। कारोबार विस्तार के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है।

कुंभ राशि :- मनचाहा जीवन साथी मिलने से प्रसन्न होंगे।आपके व्यवहार से लोग आकर्षित होंगे कार्यस्थल पर पूजा पाठ में शामिल होंगे।भाई बहनों से स्नेह मिलेगा।विद्युत उपकण खरीद सकते हैं।

मीन राशि :- आप बहुत जल्दी भावुक हो जाते हैं।दूसरों को अपने राज बताने से बचें। कम बोलेने से अच्छा बोलें।आर्थिक लाभ संभव हैं।मांगलिक आयोजनों में सक्रिय भूमिका रहेगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *