सपा-बसपा के कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

India Uttar Pradesh युवा-राजनीति


लव इंडिया, संभल। जिला अध्यक्ष चौधरी हरेंद्र सिंह एवम क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल के समक्ष भारतीय जनता पार्टी, जिला कार्यालय, एकता विहार कालोनी, संभल पर सपा एवम बसपा के कार्यकर्ताओ ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की जिला अध्यक्ष चौधरी हरेंद्र सिंह ने पटका पहना कर उनका भाजपा परिवार में स्वागत किया।

जिलाध्यक्ष चौधरी हरेंद्र सिंह ने कहा हमारी सरकार सदैव सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास की नीति पर कार्य करती है आज हमारी विकास की नीतियों से प्रभावित होकर अन्य पार्टियों से भाजपा में कार्यकर्ता सदस्यता ग्रहण कर रहे है।

इस दौरान, सपा से आए धीरज आर्य जिला महासचिव व्यापार सभा, नवरत्न वार्ष्णेय जिला सचिव व्यापार सभा,साकुल गुप्ता, सचिन प्रजापति विधान सभा महासचिव बसपा, तरिक पाशा, फिरोज खान, अय्युव हुसैन, मोहम्मद नवी, इल्यास मुहम्मद, मतलुव , अमन वर्मा, पराग वार्ष्णेय आदि इस अवसर पर पंकज गुप्ता,अर्जुन बाल्मिकी, प्रभात शर्मा,मुकुल रस्तोगी, तेजपाल सैनी,गणेश शर्मा, सोनू चाहल, सौरभ गुप्ता, सुमित श्याम आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *