रेलयात्री ध्यान दें : इस रूट पर 30 दिसंबर, चार, आठ व 12 जनवरी को ट्रैफिक व पॉवर ब्लॉक के चलते कई ट्रेनें प्रभावित होगी

India Uttar Pradesh Uttarakhand टेक-नेट तेरी-मेरी कहानी नारी सशक्तिकरण युवा-राजनीति

लव इंडिया, मुरादाबाद। मुरादाबाद रेल मंडल के गजरौला– बिजनौर- मोअज्जमपुर नारायण रेलखंड में विभिन्न समपार फाटकों पर अंडरपास निर्माण हेतु 30 दिसंबर 2022, चार जनवरी 2023, आठ जनवरी 2023 व 12 जनवरी 2023 को ट्रैफिक तथा पॉवर ब्लॉक रहेगा I

यह जानकारी उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक /कोचिंग सुधीर सिंह ने दी। बताया कि इस कारण निम्न गाड़ियाँ प्रभावित रहेंगी :-

1. गाड़ी संख्या 04334 / 04333 ( नजीबाबाद – गजरौला – नजीबाबाद ) JCO 30 दिसंबर 2022 , चार जनवरी 2023, आठ जनवरी 2023 व 12 जनवरी 2023 को निरस्त रहेगी।

2. गाड़ी संख्या 12037 ( कोटद्वार– दिल्ली जनशताब्दी एक्सप्रेस ) JCO 30 दिसंबर 2022 , चार जनवरी 2023, आठ जनवरी 2023 व 12 जनवरी 2023 कोटद्वार से 120 मिनट विलम्ब से चलेगी I

3. गाड़ी संख्या 04386 ( नजीबाबाद-गजरौला ) JCO 30 दिसंबर 2022 , चार जनवरी 2023, आठ जनवरी 2023 व 12 जनवरी 2023 को नजीबाबाद से 120 मिनट विलम्ब से चलेगी I

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *