मुरादाबाद में भारी बारिश की चेतावनी, कक्षा 8 तक के सभी स्कूलों में 10 जुलाई को अवकाश घोषित
मुरादाबाद। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी), मौसम केंद्र लखनऊ द्वारा जनपद मुरादाबाद में अत्यधिक वर्षा की चेतावनी जारी किए जाने के बाद जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया ने एहतियात के तौर पर 10 जुलाई 2026 को कक्षा 8 तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया है।

जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार जनपद के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित सभी बोर्डों के परिषदीय, राजकीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त विद्यालयों तथा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में कक्षा 8 तक की पढ़ाई 10 जुलाई को स्थगित रहेगी।

प्रशासन ने सभी विद्यालयों के प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। यह निर्णय विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए संभावित भारी वर्षा और खराब मौसम की स्थिति के मद्देनज़र लिया गया है।
