Holi: दहन से पूर्व होलिका का विधि विधान से पूजन
लव इंडिया, मुरादाबाद। गुरुवार को भद्राकाल से पहले और बाद में दहन से पूर्व होलिका का विधि विधान से पूजन किया गया।
इससे पहले महिलाओं ने अपने घर और मंदिर की अच्छी तरह से साफ-सफाई की। फिर नित्य कर्म के बाद स्नान किया और इसके बाद घर पर एक चौकी पर भगवान श्री गणेश, भगवान श्री विष्णु, भगवान श्री कृष्ण, देवी राधा और श्री यंत्र स्थापित की। फिर पूजा का घी, मिट्टी का दीपक, अगरबत्ती, नारियल, मिठाई, फल, हल्दी, कपूर के फूल, सरसों का तेल और अखंडित चावल आदि के साथ दीपक जलाएं और भगवान कृष्ण, भगवान विष्णु, देवी राधा और लक्ष्मी माता की विधि अनुसार पूजा की गई। सत्यनारायण कथा के बाद आरती की।
इसके बाद शाम के समय होलिका दहन के लिए तैयार की गई लकड़ियों के चारों ओर कालवा लपेटा और फिर गंगाजल छिड़का और उसमें फूल माला, रोली, अक्षत, बताशे, साबुत हल्दी, गुलाल, नारियल आदि चीजें अर्पित किए। पूजा अर्चना के बाद होलिका की सात बार परिक्रमा की और घर परिवार और देश प्रदेश की खुशी के लिए प्रार्थना की।
मालूम हो कि गुरुवार को रात में होलिका दहन है और इससे पहले उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश के गांव गांव और गली-गली में होलिका का पूजन चल रहा है।