बी डी इंटर कॉलेज संभल में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
लव इंडिया, संभल। संभल के सराय तरीन हयात नगर रोड स्थित बी डी इंटर कॉलेज में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री निर्दोष कुमार आरती, अध्यक्ष देवेंद्र कुमार एडवोकेट, श्रीमती महेश्वरी देवी, त्रिवेदी प्रकाश, गौरव वार्ष्णेय, चांदी वाले मनोज वार्ष्णेय, भट्टे वाले प्रिय रतन आर्य, लालू भाई, नवल किशोर जी, राकेश वार्ष्णेय, अवधेश वार्ष्णेय आदि गणमान्य लोगों द्वारा संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया।

इस दौरान कॉलेज में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कॉलेज के बच्चों ने देशभक्ति गीतों, नृत्य और कलाकृतियों के माध्यम से देश की एकता, विविधता और विकसित भारत के संकल्प को प्रस्तुत किया। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने पूरे कॉलेज के वातावरण को देशभक्ति से भर दिया।
स्वतंत्रता दिवस के इस अवसर पर कॉलेज का समस्त स्टाफ एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
