Eid पर Jharkhand के Governor ने किया Poet Wasim Barelvi को सम्मानित


लव इंडिया, बरेली। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मानव सेवा क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने मशूहर शायर प्रो.वसीम बरेलवी के निवास पर सोमवार को ईद मिलने पहुंचे। अपने निवास पर वसीम बरेलवी ने उनका स्वागत किया। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने उनकी कुशल क्षेम ली और उनको हार पहनाकर पौधा देकर सम्मानित किया।

श्री संतोष गंगवार करीब 20 मिनट उनके निवास पर रुके। साथ में बरेली कालेज के पूर्व प्राचार्य प्रो. अजय शर्मा, प्रकाश चंद्र सक्सेना, इं. ए. एल.गुप्ता, इं. के. बी.अग्रवाल, प्रदीप मधवार, निर्भय सक्सेना, रमेश जैन, वीरेन्द्र स्वरूप, अश्विनी ओबरॉय, निम्मी शर्मा और नखत वसीम मौजूद रहीं। निर्भय सक्सेना ने वसीम बरेलवी को कलम बरेली की 5 पुस्तक भेंट की।

http://www.induclay,comINDUSCLAY

LAUNCHING SOON!

error: Content is protected !!