horoscope: 8 फरवरी को किसी प्रिय व्यक्ति से या भाइयों से…


मेष राशि :- धन प्राप्ति सुगम होगी,संतान के व्यवहार से नाराज रहेंगे।जीवन साथी से आर्थिक सहयोग मिलेगा,नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं।विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा।
वृषभ राशि :- आज भूमि भवन से संबंधित योजनाएं सफल होंगी,बेरोजगारी दूर होगी।सामाजिक मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।कर्मचारियों के कार्यों से परेशान रहेंगे,स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।
मिथुन राशि :- आज व्यावसायिक नई योजनाएं बनेंगी।स्वास्थ्य में सुधार होगा,परिजनों के साथ किसी तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं।पार्टी और पिकनिक का आनंद मिलेगा,रचनात्मक कार्यों में रूचि बढ़ेगी।
कर्क राशि :- आज आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।पुराना रोग उभर सकता है,कार्य की अधिकता से निजी कार्य प्रभावित होंगे।व्यवसाय में उन्नति के योग बन रहे हैं,अपने व्यवहार को दुरुस्त करें।
सिंह राशि :- खराब आर्थिक स्थिति के कारण निजी जरूरत को पूरा करने में असमर्थ रहेंगे।खानपान पर ध्यान देने की आवश्यकता है,धार्मिक आस्था बढ़ेगी।नए वस्त्र आभूषणों की प्राप्ति संभव है।
कन्या राशि :- अपनी आगामी योजनाओं को गुप्त रखें वर्ना कार्यों को पूरा होने में देरी होगी।नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं,खान-पान पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।राजनीति में नया मौका मिल सकता है।
तुला राशि :- कीमती वस्तु संभाल कर रखें,किसी से मन की बात कहने का अवसर मिलेगा।परिवार में किसी प्रिय व्यक्ति से मनमुटाव होगा,भाइयों से विवाद की स्थिति निर्मित होगी।
वृश्चिक राशि :- नौकरी में नए दायित्व मिल सकते हैं।संतान के विवाह की चिंता रहेगी,कर्मचारियों का सहयोग मिलने से कार्य पूरे होंगे।राजकीय कार्य में बाधा आएगी।
धनु राशि :- आज व्यावसायिक यात्रा के योग बन रहे हैं।नए अनुबंध लाभकारी साबित होंगे,मित्रों के सहयोग से कार्य पूरे होंगे।घर की साज सज्जा पर खर्च होगा।
मकर राशि :- आपको अपना हुनर दिखाने का अवसर मिलेगा।जमीन से जुड़े विवाद समाप्त होंगे।संतान के विवाह की चिंता खत्म होगी,प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी।

कुंभ राशि :- स्वास्थ्य में सुधार होगा,अपनी सोच को बदलें।सकारात्मक सोच के चलते ही आप जीवन में आगे बढ़ सकते हैं।घर में बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी
मीन राशि :- अपनी कार्य कुशलता से लोगों का दिल जीत लेंगे,आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।धार्मिक यात्रा के योग बनेंगे,परिजनों के द्वारा आपकी निंदा की जाएगी।