horoscope: 28 जनवरी को इन जातकों को होगा धन का लाभ

horoscope: 28 जनवरी को इन जातकों को होगा धन का लाभ…जानने के लिए पढ़िए उत्तराखंड के जाने- माने ज्योतिषाचार्य पंडित संदीप आत्रेय शास्त्री जी का लिखा अपना राशिफल
मेष राशि :- आज दिन की शुरुआत प्रसन्नता पूर्वक होगी।रूका हुआ धन मिलेगा।यात्रा सफल रहेगी।धनलाभ होगा।निवेशादि मनोनुकूल रहेंगे।भय-चिंता सताएंगे।आज कर्मचारियों से परेशान रहेंगे।
वृषभ राशि :- व्यवसाय में विरोधी सक्रिय रहेंगे।दिनचर्या में बदलाव रहेगा।नई योजना बनेगी।कार्यशैली में बदलाव से लाभ बढ़ेगा।धन कोष में वृद्धि होगी।माता के स्वास्थ्य में बदलाव होगा।
मिथुन राशि :- गृह क्लेश टालें। अपने आप को बदलें।जीवनसाथी की चिंता रहेगी।यात्रा सफल रहेगी।तंत्र-मंत्र में रूचि रहेगी।तीर्थाटन संभव है।धनप्राप्ति होगी।न्याय पक्ष उत्तम है।
कर्क राशि :- प्रेम प्रसंग में सफलता के योग हैं।अग्नि, वाहन,मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद से बचें।कुसंगति हानि पहुंचाएगी,जोखिम न लें।पुराना रोग फिर उभर सकता है।
सिंह राशि :- मानसिक शांति मिलेगी।प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी।धन प्राप्ति सुगम होगी।अस्वस्थता रहेगी।विवेकपूर्ण कार्य लाभ देंगे।प्रतियोगिता में सफल होंगे।वाहन सुख होगा।संतान सुख संभव है।
कन्या राशि :- धार्मिक अनुष्ठानों में रूचि बढ़ेगी।शत्रु शांत रहेंगे।संपत्ति के कार्यों से लाभ होगा। उन्नति होगी।शारीरिक कष्ट संभव है।निवेशादि मनोनुकूल रहेंगे।संतान सुख संभव है।
तुला राशि :- अपने विचारों पर अंकुश रखें।संतों का सानिध्य प्राप्त होगा।कुसंगति से बचें।विवेक से कार्य करें, लाभ होगा।पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा।विद्यार्थी वर्ग सफल रहेगा।
वृश्चिक राशि :- आपके किए कार्य से लोग प्रभावित होंगे।भय,चिंता और तनाव का कारण रहेगा।जोखिम न लें।चोट-दुर्घटना,चोरी आदि से हानि संभावित है।हनुमान जी महाराज को चोला अर्पण करें,कार्य सिद्ध होंगे।
धनु राशि :- कार्यस्थल पर अकारण तनाव संभव है।यात्रा सफल रहेगी।शुभ समाचार मिलेंगे।मेहनत का फल मिलेगा।धनागम होगा।अस्वस्थता रह सकती है।राजकार्य से जुड़े लोगों के लिए समय उपयुक्त है।
मकर राशि :- लंबे समय से चले आ रहे विवाद आज शांत होंगे।गृहस्थ सुख मिलेगा।स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सम्मान बढ़ेगा।निवेशादि मनोनुकूल लाभ देंगे।मन में किसी प्रकार का संकोच है उसे दूर करे।
कुंभ राशि :- अपनी आदतों को बदलें।परिजनों का साथ मन को आनंद देगा।हानि से बचें, जोखिम न उठाएं।धन प्राप्ति सुगम होगी।यात्रा से लाभ होगा।भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे।
मीन राशि :- आज अनजाने में हुई गलती परेशान करेगी।व्यवसाय में जोखिम न लें।व्यय वृद्धि होगी।चोरी,चोट,विवाद से हानि संभव है।अपेक्षा न करें।संयम से काम करें।पिता के साथ विवाद संभव है।