Court में Judge के सामने Advocate को दिखाई चप्पल, चाकू से Attack

लव इंडिया, संभल। न्यायालय में ही जज के सामने वकील को चप्पल दिखाई और चाकू से हमला किया लेकिन अधिवक्ताओं ने बचा लिया। इस मामले में पति-पत्नि के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

26 सितंबर 2025 को जिला उपभोक्ता आयोग सम्भल स्थित बहजोई में निष्पादन वाद संख्या 43/2024 सऊदा जहां पत्नि शिफा हैल्थ केस सुनवाई हेतु नियत था। इसमें देवेंद्र कुमार वाष्र्णेय उक्त निष्पादन वाद में सऊदा बेगम का अधिवक्ता है। निष्पादन वाद मेंअं दोपहर लगभग 2 बजकर 20 मिनट पर पुकार होने पर सऊदा जहां पत्नी मौहम्मद यामीन निवासनी ग्राम ततारपुर सन्दल, थाना नखासा जिला सम्भल व उसका पति यामीन न्यायालय में उपस्थित आये तो अधिवक्ता देवेंद्र कुमार वार्ष्णय ने खुले न्यायालय में सऊदा जहां से कहा कि जब उसने उक्त मामले में समझौता कर लिया है तो ऐसी स्थिति में अनावश्यक मुकदमे बाजी उचित नहीं है।

चूंकि वह समझौता अनुसार 4 लाख 29 अगस्त 2024 को प्राप्त कर चुकी है, तो सऊदा जहां ने भरी न्यायालय में जिला उपभोक्ता व आयोग व सदस्या व अधिवक्ताओं के समक्ष अपने ही अधिवक्ता देवेंद्र कुमार वाष्र्णेय के ऊपर मारने के उ‌द्देश्य से चप्पल निकाल ली और उसके पति यामीन ने गिरेबांन पकड ली और बोला कि जिला आयोग के अध्यक्ष मेरे साथ हैं, तू मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकता। कुछ अधिवक्ताओं ने बीच बचाब किया लेकिन सऊदा जहां व उसका पति यामीन अधिवक्ता को जान से मारने की धमकी देकर न्यायालय से बाहर आ गये।

इसके कुछ ही देर में अधिवक्ता देवेंद्र कुमार वाष्णेय लगभग 2 बजकर 25 मिनट पर न्यायालय से बाहर आए तो सऊदा जहां व उसका पति यामीन बाहर घात लगाये बैठे थे और दोनों पति-पत्नी ने अधिवक्ता देवेंद्र कुमार को खींच लिया और मारपीट करने लगे और गालियां देते हुए चाकू से बार कर दिया। शोर होने पर कई अधिवक्ता आ गये। इनमें हरिओम वाष्र्णेय व लवमोहन वाष्र्णेय आदि ने बचाया जिससे चाकू लग न सका।

मौका देखकर सऊदा जहां व उसका पति यामीन जान से मारने की धमकी देकर भाग गये। अधिवक्ता देवेंद्र कुमार ने घटना की सूचना तत्काल 112 नम्बर दी। बाद में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए बहजोई थाना पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नोट: फोटो एआई से निर्मित है…

Hello world.

This is a sample box, with some sample content in it. this is an advertisement

error: Content is protected !!