प्रधानमंत्री मोदी हैं आधुनिक युग के विश्वकर्मा: अजय शर्मा

लव इंडिया संभल। केमिस्ट एसोसिएशन ने विश्वकर्मा जयंती पर प्रधानमंत्री मोदी जी का जन्म दिवस मनाया। उन्हें आधुनिक युग का विश्वकर्मा बताकर दीपावली मनाई।


तिरंगा मार्केट में शर्मा मेडिकोज पर केमिस्ट एसोसिएशन की ओर से 11 दिए जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के चित्र पर मिष्ठान का भोग लगाया गया। इस अवसर पर हिंदू जागृति मंच के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा से प्रेरणा लेकर भारत के प्रेरणापुंज माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी ने गरीबों, मजदूरों, दलितों, पिछड़ों, महिलाओं, वंचितों, वरिष्ठों, आदिवासियों, छात्रों, अध्यापकों, व्यापारियों, अधिवक्ताओं सहित समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए अनगिनत योजनाएं चलाकर लाभान्वित किया है।

भारत देश को विकसित भारत बनाने का जो संकल्प लिया है उससे प्रभावित होकर 38 से अधिक देशों ने अपने देश के सर्वोच्च सम्मान से भारत के प्रधानमंत्री को विभूषित किया है। ऐसा आज तक किसी भी देश के प्रधानमंत्री या राष्ट्रपति के साथ नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि आज हर वैश्विक समस्या का हल ढूंढने के लिए भारतीय प्रधानमंत्री मोदी की ओर देखा जाता है।


केमिस्ट एसोसिएशन के हेमंत वार्ष्णेय, अंकुश त्यागी, राहिल भारतीय, मोहम्मद शाहनवाज, मोहम्मद नसीम, सुबोध पाल, दुर्वेश सैनी आदि ने भगवान विश्वकर्मा से प्रार्थना की कि भारत के प्रधानमंत्री को देश के 140 करोड़ जनों का आशीर्वाद प्राप्त हो, वह दीर्घायु हों और देश को विकसित भारत बनाकर विश्व गुरु का स्थान दिलवाएं।


सभी सदस्यों ने प्रधानमंत्री मोदी के चित्र पर मिष्ठान का भोग लगाया, दीप प्रज्वलित कर के सामूहिक संकल्प लिया कि भारत को विकसित भारत बनाने में पृथक और सामूहिक जो भी प्रयास हो सकेगा शत प्रतिशत योगदान करेंगे। कार्यक्रम का संचालन शर्मा मेडिकोज के प्रोपराइटर आदित्य शर्मा ने किया।

error: Content is protected !!