Horoscope: 29 जून को शनिदेव की किस-किस की कृपा रहेगी, जानने को पढ़िए आप भी…

मेष राशि :- कई दिनों से लंबित कार्य आज भी अधूरे रहेंगे।आर्थिक वृद्धि के प्रयास निष्फल होंगे।व्यावसायिक कार्य सफल नहीं हो पाएंगे।फिजूल की बातों से दूर रहें।सामाजिक मामलों में आलोचना होगी।

वृषभ राशि :- आज संतान के कार्यों से दुखी रहेंगे।व्यापार,नौकरी में स्थिति मध्यम रहेगी।अचानक आने वाली बाधाओं से मन परेशान रहेगा।परिश्रम का महत्व समझें। वाद-विवाद में न पड़ें।

मिथुन राशि :- आज अध्ययन में आ रही बाधा दूर होगी।आजीविका के नए स्रोत स्थापित होंगे।प्रतिष्ठित व्यक्ति से मेलजोल बढ़ेगा।कला की तरफ रूझान होगा।व्यापार में नए अनुबंध होंगे।आय में वृद्धि के योग हैं।

कर्क राशि :- आज विवाह योग्य लोगो के लिए समय अनुकूल है।संतान की चिंता रहेगी।शत्रु पक्ष आपकी छवि बिगाड़ने की कोशिश करेगा।व्यापार की समस्याओं से मन परेशान रहेगा।

सिंह राशि :- आज दिन की शुरुआत खुशनुमा होगी।संतान सुख संभव है।व्यावसायिक सफलता से हर्ष होगा।जवादेही के कार्य ठीक से कर पाएंगे।महत्वपूर्ण यात्रा के योग बनेंगे।सुख,शांति,समृद्धि बढ़ेगी।

कन्या राशि :- आज क्रोध पर नियंत्रण रखें।अनावश्यक वाद-विवाद को टालें।आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।व्यर्थ के दिखावे और आडंबरों से दूर रहें।आत्मविश्वास बढ़ेगा। यात्रा संभव है।

तुला राशि :- आज दिन की शुरुआत नए संकल्पों के साथ होगी।व्यावसायिक सफलता से हर्ष होगा।आपके द्वारा लिए गए निर्णय सही होंगे।वाहन क्रय करने के योग हैं।पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा।समय अनुकलता का आभास होगा।

वृश्चिक राशि :- कई दिनों से किसी से आप मन की बात कहना चाहते थे वह कह दे।संतान की उन्नति खुशी को बढ़ाएगी।सोचे हुए काम बनेंगे।बौद्धिक चिंतन से आशंकाएं दूर होंगी।व्यापार अच्छा चलेगा।दूसरों की देखा-देखी नहीं करें।

धनु राशि :- आज माता पिता के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा।परिचित व्यक्ति का सहयोग आपकी परेशानियों को दूर करेगा।व्यापार,काम-धंधे की स्थिति संतोषजनक रहेगी।किसी चिंता से मुक्ति मिलेगी।

मकर राशि :- आज बोलने से पहले सोचें।झूठ बोलने से बचें।दुर्व्यसनों पर नियंत्रण रखना होगा।सुख के साधनों को खरीदने के योग बनेंगे।पिछले कार्यों में विशेष सफलता मिलेगी।यात्रा संभव है।

कुंभ राशि :- आज कल आपके व्यवहार में चिड़चिड़ापन आ रहा है,आपके लिए स्वभाव में परिवर्तन लाना जरूरी है।घर में क्लेश बढ़ेंगे।पेट से संबंधित रोग से पीड़ित रहेंगे।

मीन राशि :- आज परिजनों से सहयोग मिलेगा।मित्रों से आर्थिक सहयोग मिलेगा।परिवार में सुख-शांति रहेगी।संतान की ओर से अनुकूल परिणाम आएंगे।व्यापार अच्छा चलेगा।आय से अधिक व्यय नहीं करें।

Hello world.

This is a sample box, with some sample content in it. this is an advertisement

error: Content is protected !!