ऐतिहासिक और सेवा-समर्पित रहे केंद्र सरकार के 12 वर्ष




लव इंडिया संभल। भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया की गरिमामयी उपस्थिति में आज जिला कार्यालय एकता विहार कॉलोनी संभल में एक भव्य प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। यह प्रेस वार्ता केंद्र सरकार की भाजपा सरकार के गौरवमयी 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित की गई थी। मंच पर क्षेत्रीय अध्यक्ष के साथ जिला अध्यक्ष चौधरी हरेंद्र सिंह एवं जनपद के वरिष्ठ उपस्थित रहे।


​विकास और विश्वास के 12 वर्ष


​प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के ये 12 वर्ष देश के इतिहास में ‘सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण’ के स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज हो चुके हैं। 2014 से शुरू हुआ विकास का यह सफर आज 2026 में भारत को एक आत्मनिर्भर और सशक्त राष्ट्र बना चुका है।
​उन्होंने कहा, “यह 12 वर्ष केवल सरकार चलाने के नहीं, बल्कि देश के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के जीवन को बदलने और भारत को वैश्विक महाशक्ति बनाने के रहे हैं।”


​ सत्येंद्र सिसोदिया जी ने बिंदुवार सरकार की प्रमुख उपलब्धियों को मीडिया के सामने रखा


​देश के करोड़ों परिवारों को मुफ्त राशन, आयुष्मान योजना के तहत मुफ्त इलाज, उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन और पीएम आवास योजना के तहत पक्के मकान देकर गरीबों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाया गया है।
​इन्फ्रास्ट्रक्चर में क्रांति में हाईवे, एक्सप्रेसवे, आधुनिक रेलवे स्टेशनों (अमृत भारत स्टेशन) और हवाई अड्डों का जाल बिछाकर देश की कनेक्टिविटी को विश्वस्तरीय बनाया गया है।


​आर्थिक मजबूती

भारत आज दुनिया की शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान के तहत देश निर्माण और तकनीकी क्षेत्र में आत्मनिर्भर हो रहा है।


​सुरक्षा और वैश्विक साख

देश की सीमाएं आज पहले से कहीं अधिक सुरक्षित हैं। वैश्विक मंचों पर भारत की बात को आज पूरी दुनिया सम्मान के साथ सुनती है।
​स्थानीय जनपद का विकास क्षेत्रीय अध्यक्ष जी ने स्थानीय जनपद की चर्चा करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ इस जनपद के लाखों लोगों को मिला है, जिससे यहां व्यापार, कृषि और रोजगार के नए अवसर पैदा हुए हैं।

विपक्षी दल केवल तुष्टिकरण और परिवारवाद की राजनीति में उलझे रहे



​प्रेस वार्ता के दौरान सत्येंद्र सिसोदिया ने विपक्ष पर भी कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि जहां विपक्षी दल केवल तुष्टिकरण और परिवारवाद की राजनीति में उलझे रहे, वहीं भाजपा सरकार ने ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र को धरातल पर उतारा है।
क्षेत्रीय अध्यक्ष जी ने जनपद की देवतुल्य जनता और मीडिया बंधुओ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता के अटूट विश्वास के कारण ही यह ऐतिहासिक 12 वर्ष संभव हो पाए हैं। पार्टी आने वाले समय में भी इसी सेवा भाव के साथ निरंतर कार्य करती रहेगी।


​प्रेस वार्ता के बाद ​क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया ने ली जिला बैठक


​केंद्र सरकार की 12 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियों को जन-जन तक ले जाने का आह्वान । भारतीय जनता पार्टी की एक महत्वपूर्ण जिला बैठक आज आयोजित की गई, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा पश्चिम उत्तर प्रदेश के यशस्वी क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया उपस्थित रहे।


​कार्यकर्ताओं में भरा जोश, दिया जीत का मंत्र


​जिला बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सत्येंद्र सिसोदिया जी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होना देश के लिए एक गौरवशाली क्षण है। यह 12 वर्ष देश के इतिहास में ‘विश्वास, अभूतपूर्व विकास और गरीब कल्याण’ के प्रतीक बन चुके हैं।
​उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, “भाजपा का कार्यकर्ता हमारी असली ताकत है। इन 12 वर्षों में सरकार ने जो ऐतिहासिक कार्य किए हैं, उन्हें हमें हर घर, हर बूथ और हर व्यक्ति तक पहुंचाना है। जनता का विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है।”
​ ​क्षेत्रीय अध्यक्ष जी ने आगामी अभियानों को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों को विशेष जिम्मेदारी सौंपी।


​जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार

उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, पीएम आवास और मुफ्त राशन जैसी योजनाओं के लाभार्थियों से सीधे संपर्क साधने के निर्देश दिए गए।
​बूथ स्तर पर मजबूती: ‘सशक्त बूथ, सशक्त भाजपा’ के संकल्प के साथ हर बूथ पर बैठकें आयोजित करने और नए मतदाताओं को जोड़ने पर जोर दिया गया।


​विकास कार्यों का रिपोर्ट कार्ड

पश्चिम उत्तर प्रदेश और स्थानीय जिलों में हुए बुनियादी ढांचे (इन्फ्रास्ट्रक्चर), एक्सप्रेसवे, और कानून-व्यवस्था के सुधारों को जनता के बीच प्रमुखता से रखने की बात कही गई।


​डिजिटल और सोशल मीडिया अभियान

सरकार की नीतियों को युवाओं तक पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग की रणनीति बनाई गई।


​विकास और सेवा का संकल्प


​ सत्येंद्र सिसोदिया ने कहा कि पश्चिम उत्तर प्रदेश की जनता ने हमेशा भाजपा की नीतियों और राष्ट्रवाद पर भरोसा जताया है। केंद्र सरकार की नीतियों के कारण आज हमारा क्षेत्र कृषि, व्यापार और कनेक्टिविटी के मामले में देश के अग्रणी क्षेत्रों में शामिल हो चुका है। माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने कहा कि हमें सदैव पार्टी के हित में कार्य करने चाहिए केंद्र सरकार के १२ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सभी को विश्वास और विकास दिख रहा है हमारी सरकार ने जो भी वायदे किया सभी को पूरा किया है। इसी कारण भारत विश्व में अपना अलग स्थान बना चुका है मोदी जी के नेतृत्व में बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों को अनेको योजनाएं बिना किसी भ्रष्टाचार के दी गई है जो पहले की किसी भी सरकार में संभव नहीं हुआ इसी लिए भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है
​बैठक के अंत में जिला अध्यक्ष चौधरी हरेंद्र सिंह ने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त किया और विश्वास दिलाया कि जिले का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ “12 साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के” संदेश को घर-घर तक पहुंचाएगा।बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष चौधरी हरेंद्र सिंह ने एवं संचालन जिला महामंत्री हरिओम शर्मा ने किया।


​इस बैठक में गुलाब देवी माध्यमिक शिक्षा मंत्री स्वतंत्र प्रभार ( उत्तर प्रदेश सरकार), क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल, पूर्व जिला अध्यक्ष भीष्म शर्मा, डाक्टर नरेंद्र सिंह, निवर्तमान जिला अध्यक्ष ओमवीर सिंह खड़गवंशी, चौधरी चंद्रपाल सिंह, महामंत्री शिल्पी गुप्ता, मनोज कठेरिया, राजेश शंकर राजू, कुलदीप चाहल, प्रभाकर,विरलेश यादव ,अर्जुन वाल्मीकि, सौरभ गुप्ता , विपिन गुप्ता, सोनी चाहल, चन्द्रसेन खड़गवंशी, विशाल चौहान, राखी सिरोही, अवधेश प्रताप,मुकुल रस्तोगी पंकज गुप्ता, जयप्रकाश गुप्ता जिले के सभी मोर्चों के अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य, मंडल अध्यक्ष और भारी संख्या में ऊर्जावान कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!