कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की बैठक, 27 जुलाई के जंतर-मंतर धरने को सफल बनाने का आह्वान
संभल/बिजनौर। जिला कांग्रेस कार्यालय बिजनौर में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन सशक्तिकरण, जनसंपर्क अभियान तथा 27 जुलाई को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
कार्यक्रम भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन एवं राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी, प्रदेश चेयरमैन सुहैल अख्तर अंसारी तथा उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक सह-प्रभारी महमूद खान के निर्देश पर जिला अल्पसंख्यक कांग्रेस अध्यक्ष वसीम अकरम एडवोकेट के नेतृत्व में आयोजित हुआ।

बैठक में अल्पसंख्यक कांग्रेस के मंडल प्रभारी मुशीर तरीन तथा प्रदेश महासचिव एवं मुरादाबाद मंडल प्रभारी हाजी नासिर चौधरी मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने दोनों अतिथियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया।
बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती हेनिता राजीव सिंह ने की, जबकि संचालन पीसीसी सदस्य एवं पूर्व जिला उपाध्यक्ष (संगठन) नजाकत अल्वी ने किया।
बैठक में वक्ताओं ने जिले में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया तथा कार्यकर्ताओं से 27 जुलाई को जंतर-मंतर पहुंचकर प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। जिला अल्पसंख्यक कांग्रेस अध्यक्ष वसीम अकरम एडवोकेट ने विश्वास दिलाया कि बिजनौर से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता कार्यक्रम में भाग लेंगे।

बैठक के दौरान पूर्व सांसद श्रीमती ओमवती देवी के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष एवं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के जन्मदिन के अवसर पर केक काटकर शुभकामनाएं दी गईं।
कार्यक्रम में नीरज चौधरी, आर.के. सिंह, सरफराज मलिक, मोहित प्रजापति, खालिद अंसारी, रिफाकत चौधरी, आतिफ अली, सुमन चौधरी, मीनाक्षी सिंह, रहनुमा अंसारी, मेराज सिद्दीकी, अब्दुल समद आजाद, आसिफ कुरैशी, शादीलाल मारवाड़ी, सुधीर कुमार एडवोकेट, मौलाना खलीलुर्रहमान कासमी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
