कलेक्ट्रेट पर Bharatiya Valmiki Dharma Samaj का बेमियादी धरना

लव इंडिया, मुरादाबाद। चार सूत्री मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पर भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज (भावाधस) ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया।

इस दौरान, वक्ताओं ने कहा कि Bharatiya Valmiki Dharma Samaj से जुड़े भारत वाल्मीकि, विकास वाल्मीकि, अमित वाल्मीकि, मंजीत वाल्मीकि प्रथमा बैंक (जो कि उप्र ग्रामीण बैंक में सम्मिलित हो गई ) मुख्य कार्यालय में लगभग 20 सालो से सफाई का कार्य कर रहे चार लोगो को बिना कारण, बिना नोटिस दिये निकाल दिया है। जिनके आगे रोजी रोटी का सवाल खड़ा हो गया तथा बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो गया। जो कि न्यायोचित नहीं हैं।

इसके अलावा, चन्द्रपाल वाल्मीकि जो रूसतमपुर तिगरी थाना भोजपुर के निवासी तीन लोगो की साजिश के तहत हत्यारो ने एक्सीडेन्ट की घटना दिखा कर मर्डर कर दिया गया है उस पर अभी तक कोई कानूनी कार्यवाही नही हो पायी जिस को लेकर समाज में रोष है इस पर भी शासन-प्रशासन चुप्पी साधे हुये है। ज्ञान सिंह वाल्मीकि जो कि वीरपुर वरियार उर्फ खडक थाना मूढापाण्डे के निवासी है। उनकी कृषि की भूमि पर दबंगो ने कब्जा कर लिया उस पर भी अभी तक कोई कानूनी कार्यवाही नही हुई है।


नगर निगम के स्वास्थ उनके साथ मारपीट व गाली गलौच की गई संबंधित थाना सिविल लाइन में तहरीर एंव मेडिकल की रिपोर्ट देने के बाद भी अभी तक कोई कानूनी कार्यवाही नही हो पाई है जिसको लेकर समाज मे गहरा रोष है। अपनी चार सूत्रीय मांगो को लेकर भावाधस के बैनर तले पीड़ित लोग धरने व भूख हड़ताल पर अपने पूरे परिवार के साथ धरने पर बैठने वालो में भारत सिंह, विकास कुमार, अमित वाल्मीकि, मंजीत माल्मीकि, विशाल वाल्मीकि एवं ज्ञान सिंह वाल्मीकि जो कि अपने परिवार के साथ धरने व भूख हड़ताल पर बैठे हुए है।


अगर शीघ्र ही वाल्मीकि समाज के पीड़ितो को न्याय नही मिला तो भावाधस आगे की रणनीति तैयार करेगा। संगठन शासन, प्रशासन से मांग करता है कि समाज के पीड़ितो की समस्यओ का शीघ्र निस्तारण कर न्याय दिलाने की कृपा करे की अति कृपा होगी।

Hello world.

This is a sample box, with some sample content in it. this is an advertisement

error: Content is protected !!