भारत स्काउट गाइड ने याद किया गांधी- शास्त्री को

मुरादाबाद। भारत स्काउट गाइड संस्था मुरादाबाद द्वारा अपने जिला कार्यालय कचहरी मुशायरा ग्राउंड पर गांधी जयंती व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर्व उत्साह पूर्वक मनाया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित स्काउट गाइड द्वारा गांधी जी और शास्त्री जी के चित्रों पर माल्यार्पण किया गया तथा उनके प्रमुख विचारों पर प्रकाश डाला गया और उन्हें जीवन में उतारने का आवाहन किया गया। गांधी जी की प्रसिद्ध धुन रघुपति राघव राजा राम का गायन किया गया।

जिला सचिव सुरेंद्र वर्मा ने कहा की गांधी जी और शास्त्री जी के विचार सदैव ही समाज के लिए आवश्यक रहे हैं और भविष्य में भी रहेंगे उन्हीं के आधार पर हम अपने जीवन को अच्छे से व्यतीत कर सकते हैं और राष्ट्र प्रेम और देश प्रेम की भावना अपने जीवन में समाहित कर सकते हैं।

गाइड मोनिका सोलंकी काव्य भटनागर अमन मनु आदि ने अपने विचार रखें साथ ही विजयदशमी की भी शुभकामनाएं एक दूसरे को दी मिष्ठान वितरण के साथ गांधी जयंती का पर्व संपन्न हुआ।

http://www.induclay,comINDUSCLAY

LAUNCHING SOON!

error: Content is protected !!