अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल ने किया सामूहिक शस्त्र पूजन

मुरादाबाद। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल महानगर मुरादाबाद के द्वारा सामूहिक शस्त्र पूजन कार्यक्रम संकट मोचन पार्क विजयनगर मुरादाबाद में आयोजित किया जिसमें बड़ी संख्या में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष रोहन सक्सेना ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए बताया कि शस्त्र पूजन कार्यक्रम हमारा पारंपरिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम है भगवान श्रीराम ने सर्वप्रथम इस धरती के ऊपर रावण वध से पूर्व विजयदशमी के शुभ अवसर पर शस्त्र पूजन किया था और त्रेता युग से यह परंपरा चली आई है कि विजयादशमी के दिन विजय नक्षत्र के शुभ आगमन पर अपराजिता देवी को साक्षी मानकर विजयादशमी शस्त्र पूजन कार्यक्रम किया जाता है।

विजयादशमी शस्त्र पूजन कार्यक्रम के अंतर्गत हिंदू समाज अपने घर में प्रयोग किए जाने वाले प्रत्येक शस्त्र को अपने पूजा स्थल पर सा सम्मान रखता है उनकी सफाई करता है उन पर रोली चावल कलावा पुष्प आदि चढ़कर वैदिक मंत्रों से उनका पूजन करता है शस्त्र पूजन क्यों आवश्यक है वर्तमान समय में संपूर्ण विश्व के अंदर हिंदू समाज आसुरक्षित है अभी कुछ ही समय पूर्व बांग्लादेश के अंदर जिस प्रकार हिंदुओं के ऊपर अत्याचार हो रहा था तब अगर हिंदुओं के पास शस्त्र होते तब वह अपनी रक्षा कर सकते थे परंतु शस्त्र विहिन होने के कारण हिंदू समाज मर गया अपनी धन संपत्ति को लुटा दिया गया अपनी बहन बेटियों की इज्जतों को तार-तार कर दिया गया तो अब लगता है कि हिंदू समाज के पास शस्त्र होगा तो वह अपने परिवार की अपने धर्म की अपने राष्ट्र की तीनों की रक्षा कर सकेगा।

शस्त्र विहिन मनुष्य पशु समान है जिस प्रकार पशु को कोई भी बांध लेता है इस प्रकार शस्त्र विभिन्न मनुष्य को कोई भी मार लेता है उसका परिवार नष्ट कर देता है उसका राष्ट्र में धर्म नष्ट कर देता है इसलिए हमारे यहां शस्त्र पूजन का विधान है विजयादशमी के दिन कोई भी शुभ कार्य प्रारंभ कर जाता है तो वह उसे कार्य में विजय प्राप्त हो ऐसा संयोग बनता है इसलिए विजयदशमी का हमारे शस्त्रों के पूजन का बहुत बड़ा महत्व है।


अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के महानगर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने बताया कि विजयदशमी के दिन भगवान श्रीराम ने रावण जैसे अत्याचारी अधर्मी पर धर्म की जय की थी और रावण जैसे असुर का अंत किया था आज इस दुनिया के अंदर न जाने कितने अधर्मी घूम रहे हैं वर्तमान समय में लोकतंत्र भी एक बहुत बड़ा शस्त्र है जिसका प्रयोग करके हम वर्तमान समय में घूम रहे अधर्मियों का अंत कर सकते हैं।


कार्यक्रम में गौरव सैनी विभाग महामंत्री आनंद कुमार प्रजापति जिला महामंत्री चरण सिंह जिला उपाध्यक्ष दीप खुराना महानगर उपाध्यक्ष महेंद्र सैनी महानगर उपाध्यक्ष इशांक भारद्वाज महानगर सुरक्षा प्रमुख अभिषेक श्रीवास्तव प्रभारी अक्षय शुक्ला महानगर सह अखाड़ा प्रमुख जतिन प्रजापति कैलाश प्रजापति कालवेश राजपूत दिशांत ओम प्रकाश राकेश दर्पण बबलू सुमित ओमप्रकाश आकाश रमेश रामपाल रितिक कुमार दीप खुराना इशांग भारद्वाज योगेश कश्यप ऋषभ ठाकुर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

error: Content is protected !!