अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की कार्यशाला में प्रथम दिवस की आवश्यकता, उद्देश्य एवं महत्व पर प्रकाश डाला

लव इंडिया, संभल। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की प्रथम दिवस की कार्यशाला में राष्ट्रीय सचिव जयंत कथेरिया ने अभ्यास वर्ग आवश्यकता व उद्देश्यों एवं महत्व पर प्रकाश डाला।

शहर के डी के रिसॉर्ट में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के क्षेत्र अभ्यास वर्ग पश्चिमी उत्तर प्रदेश मेरठ का प्रारंभ राष्ट्रीय सचिव जयंत कथेरिया ने भारत माता के चित्र पर माल्यापन कर एवं दीप प्रज्जलन कर किया कार्यशाला में ग्राहक पंचायत परिचय, भूमिका,ग्राहक कार्य में आ रही समस्या समाधान एमआरपी,आदि पर गहन मंथन किया जाएगा

इस अवसर पर मेरठ प्रांत अध्यक्ष विपिन गुप्ता,प्रांत संगठन मंत्री नरेंद्र शर्मा, भूपेश त्यागी, उत्तराखंड प्रांत अध्यक्ष विनोद नौटियाल, ब्रज प्रांत अध्यक्ष विष्णु अग्रवाल, संभल जिलाध्यक्ष देवेंद्र वार्ष्णेय एडवोकेट, अभिषेक अग्रवाल, राजेश भांडुला,नरेश शुक्ल एड,महावीर प्रसाद,सोनू कुमार गुप्ता एड, प्रज्ञांश,पारस वार्ष्णेय एडवोकेट, चिराग गुप्ता, जगत आर्य, त्रिभुवन सर्राफ एवं भिन्न भिन्न प्रांत से आए पदाधिकारी मौजूद रहे।

