राष्ट्र की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं युवा : डॉ अतुल मेहरोत्रा



लव इंडिया, संभल। प्रत्येक राष्ट्र की प्रगति में युवाओं का महत्वपूर्ण योगदान होता है आज विवेकानंद के आदर्शों को याद करने और भारत के युवाओं को राष्ट्र की प्रगति में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करने का दिन है।

सांस्कृतिक विरासत पर गर्व करने का आव्हान

संभल के सुप्रसिद्ध वशिष्ठ चिकित्सक डॉ अतुल मेहरोत्रा ने अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत जिला इकाई संभल द्वारा समर्पण दिवस के अवसर पर भारतीयों को अपनी सांस्कृतिक विरासत पर गर्व करने का आव्हान किया गया।

उठो,जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए” से अवगत कराया


अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत जिला इकाई संभल द्वारा “समर्पण दिवस” के अवसर पर सरायतरीन स्थित ग्राहक सेवा केंद्र पर आयोजित गोष्ठी में मुख्य अतिथि डॉ अतुल मेहरोत्रा ने 12 जनवरी की तिथि को देश के इतिहास का महत्वपूर्ण दिन बताया और स्वामी विवेकानंद के मुख्य संदेश “उठो,जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए” से अवगत कराया। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर प्रचारक गगन ने कहा कि विवेकानंद एक महान हिंदू भिक्षु और भारत के सबसे प्रभावशाली आध्यात्मिक नेताओं में से एक थे आज पूरा राष्ट्र उनके जन्मदिन को युवा दिवस के रूप में भी मना रहा है।

जातिवाद, रूढ़िवादिता के खिलाफ थे स्वामी विवेकानंद

जिलाध्यक्ष देवेंद्र वार्ष्णेय एडवोकेट ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जातिवाद, रूढ़िवादिता के खिलाफ थे। उन्होंने शिक्षा, राष्ट्रवाद और मानवतावाद पर जोर दिया उपनिषद, गीता और बुद्ध के उपदेशों से प्रभावित थे। इस अवसर पर नगर पालिका संभल के पूर्व कार्यालय अधीक्षक दयानंद वार्ष्णेय, महावीर प्रसाद,अभिषेक अग्रवाल,सोनू गुप्ता एडवोकेट, त्रिभुवन सर्राफ,जगत आर्य, सुमित श्याम, नवरत्न सर्राफ, प्रज्ञांश वार्ष्णेय, पारस वार्ष्णेय एडवोकेट, उमेश सर्राफ, संतराम आर्य, हरीश गांधी, जगदीप, विपिन आर्य, सतेंद्र सर्राफ, ललित, आदि ने भी समर्पण दिवस के महत्व को बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता देवेंद्र वार्ष्णेय एडवोकेट ने की संचालन सोनू गुप्ता एडवोकेट ने की।

Hello world.

This is a sample box, with some sample content in it. this is an advertisement

error: Content is protected !!