लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला बोले- Moradabad के Brass की चमक और कारीगरी का दुनिया में कोई तोड़ नहीं

लव इंडिया, मुरादाबाद। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने हर क्षेत्र में भर्ती भारत के ताकत को भारतीय युवाओं की शक्ति बताया और कहा की दुनिया भर में पहले भारतीय हर क्षेत्र में अपना लोहा बनवा रहे हैं और भारत को विश्व गुरु के साथ-साथ विकसित राष्ट्र बनाने में अपनी भूमिका अदा कर रहे हैं।

इससे पहले दिल्ली रोड स्थित लोहिया ब्रास फर्म में पहुंचे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का निर्यातक विभोर लोहिया, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद, महापौर विनोद अग्रवाल व अन्य ने स्वागत किया। लोकसभा अध्यक्ष ने मुरादाबाद के पीतल उद्योग और हस्तशिल्प कार्यकारी की सराहना करते हुए कहा दुनिया भर में पीतल की चमक देखनी है तो यहां के बर्तनों से देखी जा सकती है, जिनके सामने दुनिया के अन्य बर्तनों की चमक फीकी है और यही हाल यहां की कारीगरी का है जिसे दुनिया में कोई तोड़ नहीं है।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने लखनऊ के अंतरिक्ष यात्री शुभांशु को शुभकामनाएं दी और जमकर तारीफ की। कहा कि शुभांशु ने भारत की अंतरिक्ष यात्रा को नई ऊँचाइयाँ दी हैं। ओम बिरला ने कहा, “भारत आज अंतरिक्ष, विज्ञान, टेक्नोलॉजी और हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है।” उन्होंने ऐसे सभी युवा वैज्ञानिकों को बधाई दी जो देश की अंतरिक्ष खोज में योगदान दे रहे हैं।

Hello world.

This is a sample box, with some sample content in it. this is an advertisement

error: Content is protected !!