Lok Sabha Speaker Om Birla ने किया सफाई मित्रों का अभिनंदन, कहा-संविधान साहित्य वाटिका युवाओं के लिए प्रेरक स्थल बनेगी

लव इंडिया मुरादाबाद। बुधवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद में नगर निगम द्वारा बनाई गई संविधान साहित्य वाटिका का उद्घाटन किया इस मौके पर उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में ‘संविधान साहित्य वाटिका’ का लोकार्पण कर हर्षित हूँ।


लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि भारत लोकतंत्र की जननी है, संविधान हमारी आत्मा है, और इसकी प्रेरणा से ही भारत विकसित राष्ट्र की ओर बढ़ रहा है। स्वाधीनता के बाद साढ़े सात दशकों की इस राष्ट्रीय यात्रा में लोकतंत्र और संविधान ने हमारे राष्ट्र को सुदृढ़ रखा है। इस दौरान जब भी किसी ने हमारे लोकतंत्र को कुचलने का प्रयास किया, तो देश की जनता ने उसे जवाब भी दिया है।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि हमारे महान संविधान के निर्माता एवं लोकतंत्र को समृद्ध कर सशक्त राष्ट्र बनाने वाले मनीषियों का जीवन मुझे प्रेरणा देता है। आज इस अवसर पर लोकतंत्र के उन सेनानियों का भी सम्मान किया, जिन्होंने 50 वर्ष पूर्व आपातकाल के समय लोकतंत्र की रक्षा के लिए सहर्ष संघर्ष किया था।


इसी के साथ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मुरादाबाद नगर निगम के सफाई मित्रों का भी अभिनंदन किया। कहा कि मुझे विश्वास है कि यह संविधान साहित्य वाटिका न केवल मुरादाबाद बल्कि देश भर के लिए एक प्रेरक स्थल बनेगी। नौजवान विद्यार्थी, महिलाएं और सजग नागरिक यहाँ भारत की संवैधानिक-लोकतांत्रिक थाती को देखकर गर्वित होंगे।

इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह महापौर विनोद अग्रवाल जिला पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर शेफाली सिंह नगर विधायक रितेश गुप्ता शिक्षक विधायक डॉ जयपाल सिंह व्यस्त कुंदरकी विधायक रामवीर सिंह, पूर्व राज्यसभा सदस्य वीर सिंह, मंडलायुक्त अंजनेय कुमार सिंह, नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल व अन्य भाजपा कार्यकर्ता आदि रहे।

http://www.induclay,comINDUSCLAY

LAUNCHING SOON!

error: Content is protected !!