Family Court का अंतरिम आदेश: neurosurgeon doctor को अपने दो बच्चों के भरण-पोषण के लिए देने होंगे 1.20 लाख रुपए प्रतिमाह


उमेश लव लव इंडिया मुरादाबाद। पारिवारिक अनबन के बाद पत्नी से अलग रह रहे मुरादाबाद के एक न्यूरोसर्जन डॉक्टर को अपने दोनों बच्चों के भरण-पोषण के लिए हर महीने 1.20 लाख रुपये अंतरिम भरण-पोषण के रूप में देने का आदेश परिवार न्यायालय ने दिया है। न्यायालय के आदेश के मुताबिक दोनों बच्चों के लिए 60-60 हजार रुपये प्रतिमाह निर्धारित किए गए हैं।
मामला पति-पत्नी के बीच चल रहे भरण-पोषण संबंधी वाद से जुड़ा है। महिला डॉक्टर की ओर से परिवार न्यायालय में दायर वाद की पैरवी अधिवक्ता नाजिर पाशा कर रहे हैं।


2009 में हुई थी शादी


मामले के अनुसार डॉक्टर दंपति की शादी वर्ष 2009 में हुई थी। बाद में पारिवारिक अनबन के चलते दोनों अलग रहने लगे। दोनों के दो बच्चे हैं।
महिला डॉक्टर ने बच्चों के पालन-पोषण और अन्य आवश्यक खर्चों को लेकर परिवार न्यायालय में वाद दाखिल किया। मामला अभी न्यायालय में विचाराधीन है। इसी दौरान बच्चों के लिए अंतरिम भरण-पोषण की मांग पर न्यायालय में सुनवाई हुई।


दोनों डॉक्टर, बच्चों के खर्च का रखा गया विवरण


न्यायालय के समक्ष रखे गए तथ्यों के अनुसार पति डॉ. असमत अली न्यूरोसर्जन हैं और मुरादाबाद में चिकित्सा कार्य करते हैं। उनकी पत्नी भी डॉक्टर हैं।
सुनवाई के दौरान दोनों बच्चों की फीस, बस का खर्च, ट्यूशन, भरण-पोषण और उनके जीवन-स्तर से जुड़े खर्चों का विवरण न्यायालय के समक्ष रखा गया।


दोनों बच्चों के लिए 60-60 हजार रुपये


न्यायालय के आदेश में दोनों बच्चों के नाम भी दर्ज हैं। आदेश के अनुसार एक बच्चे के लिए 60 हजार रुपये और दूसरे बच्चे के लिए भी 60 हजार रुपये प्रतिमाह अंतरिम भरण-पोषण निर्धारित किया गया है।
इस तरह दोनों बच्चों के लिए कुल 1,20,000 रुपये प्रतिमाह की राशि निर्धारित हुई है।
आदेश के अनुसार यह राशि वाद दाखिल किए जाने की तारीख से देय होगी। इसी आधार पर अब तक लगभग 7.20 लाख रुपये की अंतरिम भरण-पोषण राशि बनने का उल्लेख आदेश से जुड़े विवरण में है।


बच्चों की पढ़ाई और जीवन-स्तर का भी मुद्दा


सुनवाई के दौरान बच्चों की शिक्षा और पालन-पोषण से संबंधित खर्चों के साथ उनके स्टैंडर्ड ऑफ लिविंग को बनाए रखने की जरूरत पर भी तर्क दिए गए।

महिला डॉक्टर के अधिवक्ता नाजिर पाशा जिनकी मजबूत पैरवी और कानूनी तर्कों के आगे अदालत को मुरादाबाद जनपद का सबसे अधिक भरण पोषण का अब तक का आदेश देना पड़ा


अधिवक्ता नाजिर पाशा और मोहम्मद इब्राहिम ने महिला डॉक्टर की ओर से न्यायालय के समक्ष बच्चों के खर्च और संबंधित परिस्थितियों को रखा गया। आदेश में उपलब्ध सामग्री के आधार पर न्यायालय ने अंतरिम भरण-पोषण की राशि निर्धारित की।
कानून में भी लंबित भरण-पोषण कार्यवाही के दौरान पत्नी या बच्चे के लिए अंतरिम भरण-पोषण निर्धारित करने का प्रावधान है। BNSS की धारा 144 में अंतरिम भरण-पोषण का प्रावधान किया गया है।


मामला अभी विचाराधीन


यह आदेश अंतरिम भरण-पोषण से संबंधित है। पति-पत्नी के बीच मूल विवाद का मामला अभी न्यायालय में विचाराधीन है। इसलिए ₹1.20 लाख प्रतिमाह का आदेश मामले का अंतिम फैसला नहीं है। इसलिए
महिला डॉक्टर का नाम प्रकाशित नहीं किया जा रहा है।

error: Content is protected !!