जयंतीपुर में शिवसेना ने किया गणपति पूजन, वीरेंद्र अरोड़ा बोले- भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी रहेगा संघर्ष
लव इंडिया, मुरादाबाद। लाइनपार क्षेत्र के जयंतीपुर में आयोजित गणपति पूजा कार्यक्रम में शिवसेना के जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा ने पदाधिकारियों के साथ भगवान गणपति की पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने गणपति महोत्सव की शुभकामनाएं दीं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर उनके दीर्घायु जीवन की प्रार्थना की।

वीरेंद्र अरोड़ा ने कहा कि भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को ‘सेवा संकल्प’ के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिवसेना भाजपा नेताओं और पदाधिकारियों से सेवा के बदले सेवा लेने से बचने का संकल्प लेने की अपील करती है।
उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता से जुड़े कुछ नेता सेवा के बदले लाभ लेने के कारण भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे हैं। उनके अनुसार आम जनमानस भ्रष्टाचार से परेशान है। उन्होंने कहा कि शिवसेना “भ्रष्टाचार मिटाओ, भ्रष्टाचारी भागो” के संकल्प के साथ भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाती रहेगी।
मुरादाबाद में गणेश उत्सव और प्रधानमंत्री के जन्मदिवस से जुड़े सेवा कार्यक्रमों का आयोजन इन दिनों अलग-अलग क्षेत्रों में भी किया जा रहा है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से कमल सिंह राव, शिबू पांडे, अरुण ठाकुर, मुदित उपाध्याय, आकाश, राहुल, मयंक सैनी, अंकित, कैलाश, पंकज पाल, सब्बू सैनी, सुरेश सैनी, तेजपाल सैनी, जितेंद्र पासी और तिलक राज शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
