horoscope: 28 फरवरी को सुखद भविष्य के लिए योजना बना कर चलें…

horoscope: 28 फरवरी को सुखद भविष्य के लिए योजना बना कर चलें…किस राशि के जातक…जानने के लिए अपनी राशि के अनुसार पढ़िए अपना दैनिक राशिफल जिसे लिखा उत्तराखंड के जाने माने ज्योतिषाचार्य पंडित संदीप आत्रेय शास्त्री ने…

मेष राशि: – आज आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभा पाएंगे। परंतु आपको काम के साथ-साथ अपने शरीर को भी आराम देने की आवश्यकता है। काम ज्यादा होने के कारण थकान महसूस हो सकती है। व्यर्थ के कामों से स्वयं को दूर रखें।

वृषभ राशि: – पितृ संपत्ति को लेकर विवाद सुलझ सकते हैं। राजनीतिक लोगों को उनके शत्रुओं से सावधान रहने की सलाह है। अपने कार्य करने के तरीके में सुधार लाने की आवश्यकता है। जीवनसाथी के साथ अच्छे पल बिता सकते हैं।

मिथुन राशि: – जीवनसाथी के साथ चल रहे मतभेद खत्म होने की संभावना है। आपके मन में मान-सम्मान पाने की इच्छा प्रबल रहेगी। अपनी बुद्धि का अच्छा प्रयोग करेंगे। नौकरी पेशा वर्ग के जातकों को कार्यस्थल पर मान-सम्मान मिलेगा।

कर्क राशि: – आज के दिन दान-पुण्य का सौभाग्य प्राप्त हो सकता है। ऐसे लोगों से दूरी बनाए रखें जो आपकी बुराई आपकी पीठ पीछे करते हैं। अपने बारे में कुछ गलत सोचने से बचें।

सिंह राशि: – वरिष्ठ अधिकारियों की तरफ से आपको कोई जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। विदेश जाने की योजना बना रहे हैं तो बाधाएँ दूर हो जाएंगी। आपको अपने मान-सम्मान की चिंता हो सकती है।

कन्या राशि: – परिवार में कुछ तनावपूर्ण स्थिति बन सकती है। झूठ बोलने से बचें, अन्यथा आपकी छवि को नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी के साथ अपने मन की बातें शेयर कर सकते हैं।

तुला राशि: – आज के दिन आप अपने कार्यों को प्राथमिकता देंगे। बच्चों की पढ़ाई अच्छी चलेगी। छोटी-छोटी समस्याओं को आप खुद ही संभाल लेंगे, जिनके परिणाम आपको अवश्य देखने को मिलेंगे।

वृश्चिक राशि: – अपने कार्य में आप कुशलता दिखाएंगे। अपने रुके हुए कार्यों को पूर्ण होते देख आप खुशी जाहिर कर सकते हैं। कारोबार में किसी दोस्त को शामिल करने का निर्णय ले सकते हैं।

धनु राशि: – सरकार से संबंधित कार्यों में रुकावट आ सकती है। संतान के विवाह के लिए दुख प्रकट कर सकते हैं। अपने सुखद भविष्य के लिए योजना बना कर चलें। महिलाओं को अपनी सेहत का ध्यान रखने की आवश्यकता है।

मकर राशि: – कारोबार की दृष्टि से दिन बहुत सामान्य रहने वाला है। आज के दिन आप मन में कुछ अशांति महसूस कर सकते हैं। प्रेमीजन की ओर से आपको मान-सम्मान प्राप्त नहीं होगा।

कुंभ राशि: – नौकरी पेशा वर्ग के लोगों को उनकी तनख्वाह की चिंता हो सकती है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के ऊपर अधिक निर्भर न हों। शत्रु आपके विरुद्ध योजनाएं बना सकते हैं। आपके स्वभाव से आपके मित्रजन काफी प्रसन्न रहेंगे।

मीन राशि: – आज के दिन आप धार्मिक कार्यों में रुचि दिखा सकते हैं। आज के दिन आपको कोई आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है। बच्चों की पढ़ाई-लिखाई को लेकर चिंता प्रस्तुत कर सकते हैं।

error: Content is protected !!