भगवान श्री चित्रगुप्त जी की जयन्ती धूमधाम से मनाएगा Bharatiya Kayastha Mahasabha Trust

लव इंडिया, मुरादाबाद। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ट्रस्ट की एक मीटिंग भगवान श्री चित्रगुप्त जी की जयन्ती के उपलक्ष्य में सिल्वर स्पून रेस्टोरेन्ट,दीनदयाल नगर,एम डी ए मुरादाबाद में आयोजित की गई। अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप सक्सेना एडवोकेट ने की तथा संचालन ज़िला अध्यक्ष निश्चल भटनागर ने किया।

बैठक में जयन्ती समारोह को भव्यता के साथ मनाने पर विस्तृत चर्चा की गई। मीटिंग में किन अतिथिओ को बुलाना है उस पर विचार किया गया सबने एक साथ की अरुण कुमार सक्सेना ( वन पर्यावरण मन्त्री उत्तर प्रदेश सरकार)व नगर विधायक रामपुर आकाश सक्सेना को आमंत्रित करने पर सहमति जताई। सभी ने कुछ मुख्य बातो पर जिसमे सांस्कृतिक कार्यक्रम, सह भोज,समाज के वरिष्ठ जनो का सम्मान,मुख्य विभूतियों को सम्मान आदि पर सहमति प्रदान की।

मीटिंग में नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ शुभम सक्सेना को सभी ने माला व बुके देकर सम्मानित किया ।मीटिंग मे राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप सक्सेना एड.,राष्ट्रीय महामंत्री दीपक सक्सेना, व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष शुभम सक्सेना,ज़िला अध्यक्ष निश्चल भटनागर, दिलीप कृष्ण भटनागर, अरुण सक्सेना, सुनीत सक्सेना लवी सक्सेना,नीलम सक्सेना, रीना माथुर, एड.अशोक सक्सेना संध्या सेठ, दीपाली सक्सेना, मधु सक्सेना, दिलीप भटनागर आदि रहे।

error: Content is protected !!