Canara Bank के अफसर व कर्मियों की सांठगांठ से एक करोड़ का Shenrio Pharmaceuticals India को लगाया चूना, रिपोर्ट

उमेश लव, लव इंडिया, मुरादाबाद। Shenrio Pharmaceuticals India Private Limited के कुछ अधिकारियों ने धोखाधडी व फर्जी हस्ताक्षर कर कूटरचित दस्तावेज तैयार किए और कैनरा बैंक, अमरोहा गेट, मुरादाबाद के अधिकारी और कर्मचारियों की मिलीभगत से लगभग एक करोड़ रुपए का चूना लगा दिया। बैंक में लगभग 245 फर्जी चेकों पर भुगतान किया। इस संबध में डायरेक्टर ने कंपनी के चार निदेशकों का केनरा बैंक के अधिकारी और कर्मचारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुरादाबाद के आदेश पर दर्ज रिपोर्ट की कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Shenrio Pharmaceuticals India Private Limited, Registered office at House No G-G/2 19A, Vikaspuri, South Delhi. New Delhi, Delhi India-110018 कंपनी है और इसके डायरेक्टर विपिन दुबे पुत्र शंकर दत्त दुबे निवासी कटघर बीच होली के मैदान के पास सिटी, थाना-कटघर है।

विपिन दुबे के अतिरिक्त इस फर्म में वर्तमान में उमेश पुत्र हरिदत्त, राधा सिंह पत्नी उमेश सिंह, उर्मिला देवी पत्नी हरिदत्त सिंह समस्त निवासीगण नमकीन वाली गली, कटघर बीच, मुरादाबाद व तनु ठाकुर पत्नी अनुज कुमार तोमर निवासी जिन्दल मार्केट, सब्जी मण्डी बाजार, मुरादाबाद भी हैं। विपिन दुबे की उपरोक्त कम्पनी पर तकरीबन 16 लाख रुपए बकाया है। विपिन दुबे 12.5 प्रतिशत का पार्टनर है।

इसी दौरान, उमेश कुमार, उर्मिला देवी व तनु ठाकुर ने विपिन दुबे को बताया कि कम्पनी लगातार घाटे में चल रही है। इस कारण कम्पनी कर्जे के दौर से गुजर रही है। उक्त तीन लोग विपिन दुबे को घाटे की दुहाई देते रहे। इसी बीच उमेश कुमार द्वारा एक नये पार्टनर के रूप में अपनी पत्नी राधा सिंह को कम्पनी में भागीदार बना लिया और उपरोक्त उमेश कुमार, उर्मिला देवी, राधा सिंह व तनु ठाकुर द्वारा विपिन दुबे के फर्जी हस्ताक्षर बनाकर 22 अक्टूबर 2024 को सैंसन लेटर तैयार किया जिस पर विपिन दुबे के फर्जी व कूटरचित हस्ताक्षर है और यह जानते हुए कि सैसन लेटर (दिनांकित 22.10.2024 ) जिस पर प्रार्थी के फर्जी व कूटरचित हस्ताक्षर बनाये गये। असली के रूप में कैनरा बैंक अमरोहा गेट, मुरादाबाद में प्रस्तुत किया तथा ऋण प्राप्त किया।

इसके अतिरिक्त विपिन दुबे को ज्ञात हुआ है कि कई चैकों पर भी ।फर्जी व कूटरचित हस्ताक्षर करके रुपया निकाला गया है। ईनका विवरण निम्न है:-

कसं चैक सं० रकम बैंक का नाम

1. 006570 10,000/- रू0 कैनरा बैक

2. 006567 10,00/- रू0 कैनरा बैंक

3. 006566 10,000/- रू0 कैनरा बैंक

4. 006569। 10,000/- रू0 कैनरा बैंक

5. 006568 10,000 रू0 कैनरा बैंक

विपिन दुबे का कहना है कि उमेश, उर्मिला देवी, राधा सिंह व तनु ठाकुर द्वारा प्रार्थी के फर्जी व कूटरचित हस्ताक्षर बनाकर कैनरा बैंक अमरोहा गेट, मुरादाबाद के कर्मचारियों की मिलीभगत से बहुत मोटी रकम निकाली गयी है और धोखाधडी व फर्जी हस्ताक्षर कर कूटरचित दस्तावेज तैयार करके असली के रूप में प्रयोग किये गये है। इसकी जानकारी 30 मई 2025 को हुई तो विपिन दुबे ने अपने स्तर जांच पड़ताल की और संलग्न दस्तावेज प्राप्त किये जो यह साबित करते हैं कि उक्त लोगों ने एक राय होकर धोखा देते हुए लाखों रुपये की धोखाधडी से गबन किया और फर्जी दस्तावेज तैयार किये हैं।

बकौल विपिन दुबे के, प्रथम दृष्टया यह भी पता चलता है कि सम्बन्धित बैंक, कैनरा बैंक के अधिकारी/कर्मचारी भी इसमें मिले हुए हैं। चूंकि अभी बहुत अल्प जानकारी प्राप्त हुई। उपरोक्त प्रकरण में गम्भीरता से विवेचना की आवश्यकता है। क्योंकि अभी बहुत से ऐसे कूटरचित दस्तावेज हैं जो कि अभी तक प्राप्त नहीं हो सके, जिसमें कुछ कानूनी बाध्यताएं हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर शहर कोतवाली पुलिस में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दूसरी तरफ, शेनरियो फ़ार्मास्युटिकल्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक विपिन दुबे ने मीडिया के माध्यम से जानकारी साझा करते हुए कहा कि कंपनी के साथ एक बड़े वितीय घोटाले का मामला सामने आया है। इसमें कंपनी के निदेशक उमेश सिंह पुत्र हरिदत्त सिंह, राधा सिंह पत्नी उमेश सिंह, उर्मिला देवी पत्नी स्व. हरिदत सिंह, तथा तनु ठाकुर पत्नी अनुज तोमर ने मिलीभगतकर कंपनी को धोखा दिया है।

इन व्यक्तियों ने मेरे शिकायतकर्ता (विपिन दुबे) के जाली हस्ताक्षर कर लगभग 245 चेकों का दुरुपयोग किया।
यह धोखाधड़ी कैनरा बैंक, अमरोहा गेट शाखा, मुरादाबाद के कुछ कर्मचारियों और प्रबंधक की मिलीभगत से की गई। इस षड्यंत्र के चलते कंपनी को लगभग एक करोड़ रुपये की आर्थिक क्षति पहुँची है।



निदेशक विपिन दुबे ने कहा कि कंपनी कानून का पालन करने वाली एक प्रतिष्ठित इकाई है और इस प्रकार की आपराधिक गतिविधियों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कानून प्रवर्तन एजेंसियों से कड़ी और निष्पक्ष कार्रवाई की अपेक्षा जताई है, ताकि दोषियों को कठोर दंड मिल सके और कंपनी तथा आम निवेशकों का विश्वास कायम रह सके। बताया कि इस गंभीर प्रकरण की शिकायत पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसएसपी मुरादाबाद के आदेशानुसार पुलिस ‌द्वारा एफआईआर दर्ज की गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई प्रगति पर है।


error: Content is protected !!