बेटे की मंगेतर पर आया बाप का दिल, कर लिया निकाह


यह रिश्ता न केवल सामाजिक दृष्टि से असामान्य है, बल्कि पारिवारिक मयार्दाओं को भी तार-तार कर देने के लिए काफी है। अलीगढ़ में सास-दामाद की शादी की चर्चा के बीच अब रामपुर में एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक अधेड़ व्यक्ति ने अपने ही बेटे की मंगेतर से निकाह कर लिया।

थाना भोट क्षेत्र के एक गांव निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति ने अपने बेटे का रिश्ता अजीमनगर क्षेत्र की एक युवती से तय किया था। शादी की तारीख भी करीब थी, लेकिन पिता का युवती के घर आना-जाना बढ़ गया था। करीब आठ दिन पहले अधेड़ ससुर युवती को दवा दिलाने के बहाने दिल्ली ले गया और वहीं निकाह कर लिया। जब दोनों आठ दिन बाद घर लौटे तो परिजनों के होश उड़ गए। पहले लात-घूंसे चले, फिर गांव में पंचायत बैठी। बाद में दोनों को घर से निकाल दिया गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लगभग आठ दिन पहले वह अधेड़ व्यक्ति कार लेकर युवती के घर पहुंचा और कहा कि लड़की की तबीयत ठीक नहीं लग रही, डॉक्टर को दिखाने ले जा रहा हूं। इसके बाद दोनों लापता हो गए। जब शाम तक दोनों नहीं लौटे तो लड़की के परिवार ने संपर्क साधा, लेकिन उन्हें बहाने सुनने को मिले कि “अस्पताल में भर्ती है”, “अभी लौटेंगे”, आदि। 

Hello world.

This is a sample box, with some sample content in it. this is an advertisement

error: Content is protected !!