स्वस्थ एवं नशामुक्त जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित किया

मुरादाबाद। गोकुल दास हिंदू गर्ल्स कॉलेज में महाविद्यालय की प्राचार्य के दिशा निर्देशन में राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों के तत्वावधान में नशा मुक्त भारत अभियान पखवाड़ा के अंतर्गत दो सत्र में कार्यक्रम कराया गया जिसमें प्रथम सत्र में ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा बीके आशा देवी, मनोरमा गुप्ता, सरोज जी ने छात्राओं को मोबाइल के प्रति नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया साथ ही उन्होंने कहां की कम से कम मोबाइल से सुबह तीन-चार घंटे दूर रहना चाहिए इसके साथ ही उन्होंने छात्राओं को प्रवक्ताओं को एवं तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को नशे के प्रति जागरुक करते हुए नशे से दूर रहने और दूसरों को भी नशे के प्रति जागरूक करने के लिए शपथ दिलाई।


महाविद्यालय की प्राचार्या ने अपने संबोधन में कहा कि युवा पीढ़ी राष्ट्र की अमूल्य धरोहर है और नशामुक्त समाज के निर्माण में विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नहीं, बल्कि उसके चरित्र, परिवार और भविष्य को भी प्रभावित करता है। उन्होंने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि जागरूक नागरिक के रूप में उनका दायित्व है कि वे समाज में नशा मुक्ति के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करें। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे जागरूकता प्रयास भी बड़े सामाजिक परिवर्तन का आधार बनते हैं और युवा वर्ग की सहभागिता से ही नशामुक्त भारत का लक्ष्य साकार हो सकता है।


कार्यक्रम के दूसरे सत्र में स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्राओं में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना तथा उन्हें स्वस्थ एवं नशामुक्त जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए नशा उन्मूलन एवं सामाजिक जागरूकता पर प्रभावशाली और प्रेरणादायक स्लोगन प्रस्तुत किए। उनके स्लोगनों ने समाज को नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ जीवन अपनाने का सशक्त संदेश दिया।कार्यक्रम का संचालन एवं आयोजन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सविता अग्रवाल एवं श्रीमती शिवानी गुप्ता द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अनुशासिका प्रो किरन साहू, प्रोफेसर मीनाक्षी शर्मा ,प्रो अनुराधा सिंह, प्रो सीमा गुप्ता, प्रो एकता भाटिया,प्रो अपर्णा जोशी, प्रो वंदना पाण्डे प्रो सुदेश, प्रो अंचल गुप्ता, प्रो करुणा आनंद, डॉ प्रीति पाण्डे, डॉ रूपाली गुप्ता, डॉ शैफाली अग्रवाल सहित महाविद्यालय की छात्राएं मौजूद रहीं।

error: Content is protected !!