डॉक्टर का चयन अस्पताल की भव्यता से नहीं अपितु योग्यता से करें

All India Consumer Panchayat: लव इंडिया, संभल। डॉक्टर का चयन अस्पताल की भव्यता से नहीं अपितु योग्यता से करें , मिठाई तुलवाते समय डिब्बे का वजन कम कराएं, रसोई सिलेंडर पर एक्सपायरी की अंकित तिथि अवश्य देखें l ऐसी जानकारी देते हुए अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत मेरठ प्रांत की संभल जिले की टीम ने सजग ग्राहक- सुरक्षित ग्राहक हमारा लक्ष्य, शोषण मुक्त समाज का नारा देते हुए ग्राहक जागरण पखवाड़े को आगे बढ़ाया।


अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत मेरठ प्रांत के जिला संभल के जिलाध्यक्ष देवेंद्र वार्ष्णेय एडवोकेट के नेतृत्व में संभल नगर के भिन्न भिन्न क्षेत्रों में जाकर आम जनता, महिलाओ, युवाओं को ग्राहक पंचायत के कार्यों से अवगत कराते हुए कहा कि हमें जागृत ग्राहक-जाग्रत भारत के नारे के साथ हमें आगे बढ़ना है खाद्य सामग्रियों में मिलावट के जांच की आसान विधियों से आम जनता को अवगत कराया गया।

उपभोक्ताओं को अवगत कराया गया कि हमेशा आई एस लाइसेंस प्राप्त ज्वैलर से ही ज्वैलरी की खरीददारी करें,दुकान से जीएसटी अंकित बिल जरूर प्राप्त करें l स्कूल हमें किसी विशेष दुकान से पुस्तकें, ड्रेस आदि खरीदने के लिये बाध्य नहीं कर सकता।

जागरूकता पखवाड़े के अंतर्गत उपभोक्ताओं को अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत मेरठ प्रांत द्वारा जारी प्रचार सामग्री को भी वितरित किया गया और बताया गया कि मिलावटी दूध बर्तन के किनारे से लंबवत गिराने पर वर्तन पर निशान नहीं छोड़ता,शुद्ध होने पर वह सफेद निशान छोड़ते हुए धीरे धीरे गिरता है। इसी प्रकार घी, मक्खन, सरसों तेल, आटा, चायपत्ती, हींग, काली मिर्च,सेव, आइस्क्रीम आदि भोज्य पदार्थों में मिलावट एवं उनके जांच की विधियों से उपभोक्ताओं को अवगत कराया गया।

इस अवसर पर ग्राहक पंचायत के संरक्षक महावीर प्रसाद, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष नरेश शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल सोनू, जिला उप मंत्री प्रभाश वार्ष्णेय, जगत आर्य, सुमित श्याम, सोनू कुमार गुप्ता, पारस वार्ष्णेय एडवोकेट आदि ने भी ग्राहक पंचायत द्वारा जारी खाद्य पदार्थो में मिलावट से बचने की प्रक्रिया से आम जनता को अवगत कराया।

Hello world.

This is a sample box, with some sample content in it. this is an advertisement

error: Content is protected !!