संभल में महिलाओं के लिए हरियाली तीज पर भव्य मेला: कामिनी गुप्ता तीज क्वीन चुनी गई

लव इंडिया, संभल। हरियाली तीज के पावन अवसर पर संभल में महिलाओं के लिए हरियाली तीज मेले का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संभल की बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों, मनोरंजक खेलों और नृत्य की प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।इसमें कामिनी गुप्ता तीज क्वीन चुनी गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। मुख्य अतिथि नेहा मलेय के आयोजन स्थल पर पहुंचने पर महिलाओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने सभी महिलाओं को हरियाली तीज की शुभकामनाएं दीं तथा आयोजन की सराहना की।

कार्यक्रम में रीना गोयल ने गुजराती गरबा पर शानदार नृत्य प्रस्तुत किया। वहीं नेहा मलेय, शिवी वार्ष्णेय एवं शालिनी अग्रवाल ने सावन के गीत और मल्हार प्रस्तुत कर कार्यक्रम को सावनमय बना दिया। महिलाओं ने भी उत्साह के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया।इसमें कामिनी गुप्ता तीज क्वीन चुनी गई।

मेले में महिलाओं के लिए हाउजी गेम, लकी गेम और हरियाली तीज गेम का आयोजन किया गया। विभिन्न खेलों में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसके बाद सभी महिलाओं ने हरियाली तीज के गीतों पर सामूहिक नृत्य कर कार्यक्रम का आनंद लिया। पूरे आयोजन के दौरान महिलाओं में उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा।

आयोजन को सफल बनाने में रचना आयोजक, शालिनी अध्यक्ष, उदिता मेला प्रभारी, कविता मेला प्रभारी, रीना संयोजिका, रश्मि संयोजिका एवं भावना सोनी सचिव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सभी ने मिलकर कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को संभाला और आयोजन को सफल बनाने में अपना सहयोग दिया।

https://loveindianational.com/hindu-awakening-womens-organize-hariyali-teej-august8-meenu-rastogi

इस अवसर पर श्वेता तिवारी, रीना, खुश्बू, आंचल, शिप्रा गुप्ता, अरुणा गुप्ता, अरुणा, नीरू वार्ष्णेय, शोभा गर्ग, पूनम गुप्ता सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

आयोजकों ने कहा कि हरियाली तीज जैसे पारंपरिक पर्व महिलाओं को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने के साथ-साथ आपसी मेलजोल और सौहार्द को बढ़ावा देते हैं। इसी उद्देश्य से मेले का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता कर कार्यक्रम को यादगार बनाया।

error: Content is protected !!