युवाओं के अधिकारों की लड़ाई लड़ने को फौज तैयार : अक्षय भटनागर
मुरादाबाद : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार और युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरि की संस्तुति पर समाजवादी युवजन सभा मुरादाबाद की नई जिला कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। जिला अध्यक्ष अक्षय भटनागर ने सिविल लाइंस स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित एक बैठक में नई कार्यकारिणी की सूची जारी की।सामाजिक और क्षेत्रीय समीकरणों का रखा गया।
ध्यानकार्यकारिणी की घोषणा करते हुए जिलाध्यक्ष अक्षय भटनागर ने बताया कि नई टीम में मुरादाबाद जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों और ग्रामीण व शहरी इलाकों के ऊर्जावान युवाओं को तरजीह दी गई है। पार्टी के ‘पीडीए’ (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) और सर्वसमाज के फॉर्मूले को ध्यान में रखते हुए निष्ठावान कार्यकर्ताओं को आगे लाया गया है।बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का संकल्प घोषणा के दौरान मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष जयवीर यादव एवं जिला प्रवक्ता धर्मेंद्र यादव की उपस्थिति में युवजन सभा के पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र सौंपे गए।
जिलाध्यक्ष अक्षय भटनागर, जिला उपाध्यक्ष नितिन चौधरी, शाहिद हुसैन, आलम पाशा प्रमुख महासचिव जावेद आलम, महासचिव वकार अहमद, कोषाध्यक्ष विवेक भटनागर, मिडिया प्रभारी अभि भटनागर
सचिव पवन शर्मा, प्रतीक चौधरी अब्दुल कादिर मोहित कुमार बाल्मीकि, ओमाशंकर,अमित कुमार, विनय चंद्र, अमित प्रजापति, आकाश कश्यप आदि प्रमुख रूप से 31युवाओं की कार्यकारिणी घोषित की।
मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष जयवीर सिँह यादव ने कहा यह नई कार्यकारिणी केवल एक टीम नहीं, बल्कि मुरादाबाद में युवाओं के अधिकारों की लड़ाई लड़ने वाली फौज है। हमारा एकमात्र लक्ष्य आगामी चुनावों के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के हाथों को मजबूत करना और बूथ स्तर पर पार्टी की नीतियों को पहुंचाना है।
